विश्व के सबसे लंबे वर्चुअल कवि सम्मेलन में शामिल होंगे - बिलासपुर के अधिवक्ता , कवि रामभरोस टोण्डे - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 10 January 2024

विश्व के सबसे लंबे वर्चुअल कवि सम्मेलन में शामिल होंगे - बिलासपुर के अधिवक्ता , कवि रामभरोस टोण्डे

 विश्व के सबसे लंबे वर्चुअल कवि सम्मेलन में शामिल होंगे - बिलासपुर के अधिवक्ता , कवि रामभरोस टोण्डे




◆साहित्य के क्षेत्र में अनेक सम्मान से सम्मानित 

◆ साहित्य का चमकता सितारा

◆ अब हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज होगा नाम 


बिलासपुर - दुनिया का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन बुलंदी संस्था द्वारा आयोजित होगा 10 जनवरी 2024 से विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर हिंदी नामक इस कवि सम्मेलन को हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा उक्त आयोजन में शहर के बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ निवासी अधिवक्ता रामभरोस टोण्डे को भी काव्य पाठ हेतु निमंत्रण संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश द्वारा आमंत्रित किया गया है l बुलंदी संस्था ने वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर दो बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है जिससे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया , बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। बहुत ही कम समय में बड़े -बड़े आयोजन आयोजित करवा कर बुलंदी संस्था ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना हुआ है l

Post Top Ad