रोमन लाल साहू हुए सम्मानित - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 10 January 2024

रोमन लाल साहू हुए सम्मानित

 रोमन लाल साहू हुए सम्मानित




राजिम-  गत दिवस राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव समारोह राजिम में रोमन लाल साहू सेवा निवृत्त क्रीड़ा अधिकारी को उनके द्वारा शिक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने एवं गरियाबंद जिला में खेलकूद,  स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए छ. ग. प्रदेश साहू संघ के तत्वाधान में प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. विष्णुदेव साय जी एवं अध्यक्ष छ. ग साहू संघ  टहल सिंह साहू के हाथो राजिम भक्तिन माता सम्मान से विभूषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वर्तमान में रोमन लाल साहू भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ गरियाबंद के जिला सचिव, भामाशाह साहू सद्भाव समिति नवापारा राजिम के उपाध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद के जिला संगठक, पेंशनर्स समाज तहसील राजिम के प्रवक्ता हैं , उपरोक्त गतिविधियों एवं सामाजिक क्षेत्र में निःशुल्क निःस्वार्थ सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्हें सम्मानित करने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ गरियाबंद, साहू समाज कोपरा, भामाशाह सद्भाव समिति नवापारा राजिम, पेंशनर्स समाज तहसील राजिम यह सम्मान प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू की पैनी नजर की उत्कृष्ट कार्य करने वालों को हीरे की तरह ढूंढ कर सार्वजनिक मंच में उनका सम्मान बढ़ाते हैं भुनेश्वर साहू जी का कहना है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान होना चाहिए जिससे दुगुनी ऊर्जा के साथ और कार्य करते रहे इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने  बधाई एवं  शुभकामनाए प्रेषित किया गया।

Post Top Ad