अनोखी पहल- पक्षियों के संरक्षण के लिए छठ्ठी एवं प्रथम जन्म दिवस पर युवाओ से निवेदन व शपथ दिलाया गया* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 31 January 2024

अनोखी पहल- पक्षियों के संरक्षण के लिए छठ्ठी एवं प्रथम जन्म दिवस पर युवाओ से निवेदन व शपथ दिलाया गया*



*अनोखी पहल- पक्षियों के संरक्षण के लिए छठ्ठी एवं प्रथम जन्म दिवस पर युवाओ से निवेदन व शपथ दिलाया गया*



सिंघोला के युवक जितेंद्र मानसिंग साहू ने पूजा में काम आने वाले  कलश व सकोरानुमा नादी में दाना पानी रखने के लिए लोगो से कर रहे है निवेदन-सुबह शाम उड़कर पक्षी हमारा हौसला बढ़ाते ,आओ इनको बचाकर इनका हौसला बढ़ाए।

गांव में आज भी सुबह चिड़ियों की चहचहाहट के बीच लोगों की नींद  खुलती है।इनकी चहक से घर, आंगन में उत्साह का संचार होता है।इनकी चहक बरकरार रहे इस लिए चलो आज आदमी से फरिश्ते बन जाओ,आज एक पक्षी की जान बचाओ।जय जवान ऊर्जावान युवक जितेंद्र मानसिंग साहू अपने युवाओं की टोली के साथ पक्षियों के संरक्षण के लिए निरंतर 5 सालों से मुहिम  चल रही है आज भाई शैलेंद्र मानसिंह साहू  का बेटा  काव्यांश साहू के छठ्ठी एवं प्रथम जन्मदिवस पर अपने घर आए महेमान व गांव से आए सगा संबंधी को पंक्षी की संरक्षण के लिए शपथ दिलाया गया साथ ही पूजा में काम आने वाले कलश व सकोरानुमा नादी को सभी को निवेदन पूर्वक बांटा गया ताकि चिड़ियों के लिए दाना-पानी रख सके अब तो चुपचाप शाम आती है,पहले चिड़ियों के शोर होते थे इंसान चाहते हैं कि उसे उड़ने को पर मिले,परिंदा चाहते हैं कि उसे रहने को घर मिले। आओ सब मिलकर संकल्प ले,अब से ना करेंगे पक्षियों पर अत्याचार,चाहे जो हो जाए मेरे यार।

पक्षियों के संरक्षण कार्य में सम्मिलत- चंद्र कुमार साहू प्रकाश साहू हरीश साहू जागेश्वर साहू साहिल साहू  चंदन साहू रामसिंग साहू लालसिंग साहू ओम प्रकाश साहू श्री राम साहू केशव साहू हितेश साहू योशित साहू श्री ललित डोमार साहू (जनपद सदस्य ) श्री मोतीलाल साहू  (उप सरपंच) राहुल साहू नीरज साहू तन्मय साहू एवन साहू मिथलेश साहू आदि उपस्थित थे

Post Top Ad