*संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा श्री रामचंद्र जी के जीवन प्रसंगों पर बनी चित्र प्रदर्शनी स्वदेशी मेला में बनी आकर्षण का केंद्र* *उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने किया अवलोकन* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 31 January 2024

*संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा श्री रामचंद्र जी के जीवन प्रसंगों पर बनी चित्र प्रदर्शनी स्वदेशी मेला में बनी आकर्षण का केंद्र* *उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने किया अवलोकन*



 *संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा श्री रामचंद्र जी के जीवन प्रसंगों पर बनी चित्र प्रदर्शनी स्वदेशी मेला में बनी आकर्षण का केंद्र* 



 *उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने किया अवलोकन* 


रायपुर , 500 से अधिक वर्षों के संघर्ष पश्चात अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम लला की स्थापना से आज संपूर्ण भारत राममय हो चुका है । इस अवसर पर संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में विभिन्न चित्रकारों ने भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन चरित्र को प्रदर्शित करती हुई चरित्रावली , साइंस कालेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में प्रदर्शित की । इसके पूर्व 22 जनवरी को श्री राम मंदिर रायपुर के प्रांगण में तथा 14 जनवरी को भिलाई के सिविक सेंटर में प्रदेश भर से आये कलाकारों ने कार्यशाला में भाग लेकर चित्रों को तैयार किया ।

उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव जी, संस्कृति मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय श्री टंक राम वर्मा जी ने किया और कलाकारों की प्रशंसा की ।

इस अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, प्रांतीय सह महामंत्री संस्कार भारती छत्तीसगढ़ ने अतिथियों को बताया कि यह प्रदर्शनी हमारे संस्कार भारती के रायपुर ,भिलाई ,दुर्ग , बिलासपुर , राजनांदगांव ,खैरागढ आदि स्थानों से आये चित्रकारों द्वारा बनाये गये हैं । प्रदर्शनी तैयार करने में प्रसिद्ध चित्रकार भोजराज धनगर रायपुर और अंकुश देवांगन भिलाई की प्रमुख भूमिका रही । 

स्वदेशी मेला में संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा लगाए चित्र कला प्रदर्शनी के आकर्षण का केंद्र बने हैं ।


भवदीय

 डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर

प्रांत सह महामंत्री

छत्तीसगढ़ प्रांत रायपुर

मोबाइल 9229112203

Post Top Ad