"शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन " - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 31 January 2024

"शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन "

 "शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन "

 भागचंद चतुर्वेदी वरिष्ठ शिक्षक एवं लेखक



राजिम :-छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा के नेतृत्व मे आज 31 जनवरी को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर से मिलकर विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी के साथ बिंदुवार चर्चा कर शीघ्र निराकरण करने कहा,जिस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।दस वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को समयमान वेतनमान का एरियर्स, एल बी सहित सभी संवर्गों का सेवा पुस्तिका एवं जी पी एफ पासबुक संधारित करने,चिकित्सा क्षतिपूर्ति देयकों का भुगतान, जी पी एफ पार्टफाइनल राशि का समय सीमा में भुगतान,शासन के आदेशानुसार बीच सत्र में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को सत्रांत तक सेवा में रखने, सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों का समस्त स्वतत्वों का शीघ्र भुगतान किया जाये।ज्ञापन सौंपने के अवसर पर रामनारायण मिश्रा संभागीय अध्यक्ष शिक्षक संघ, सचिव आत्माराम साहू,जिला महामंत्री अजाक्स भागचंद चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष रूपलाल साहू,नेमुराम साहू ,सियाराम साहू सहित संगठन के अन्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad