प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : 20 हजार 765 बीमा पालिसी धारक कृषकों को 34 करोड़ 40 लाख 5 हजार 218 रूपये राशि का हुआ अंतरण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 2 September 2023

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : 20 हजार 765 बीमा पालिसी धारक कृषकों को 34 करोड़ 40 लाख 5 हजार 218 रूपये राशि का हुआ अंतरण

  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  : 20 हजार 765 बीमा पालिसी धारक कृषकों को 34 करोड़ 40 लाख 5 हजार 218 रूपये राशि का हुआ अंतरण 

 

 


 

 शेष बीमा पॉलिसी धारक कृषकों का दावा भुगतान प्रक्रिया में 


अपर संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत दुर्ग जिले के क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा मौसम रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत कुल 29,628 बीमा पालिसी में से 20,765 बीमा पालिसी धारक कृषकों को 34 करोड़ 40 लाख 5 हजार 218 रूपये दावा भुगतान राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल डिजिक्लैम माड्यूल के माध्यम से कृषकों के खाते में राशि अंतरित की गई है।

जिसमें से सफल दावा भुगतान 12 हजार 465 बीमा पालिसी धारक को 20 करोड़ 21 लाख 13 हजार 399 रूपये तथा 8 हजार 290 बीमा पालिसी धारकों को  14 करोड़ 17 लाख 53 हजार 783 रूपये भुगतान की कार्यवाही कृषकों के खाते में अंतरित किये जाने हेतु पुनः कार्यवाही की गई है। इस तरह शेष 10 बीमा पॉलिसी धारक कृषकों को 01 लाख 38 हजार 35 रूपये की दावा भुगतान राशि असफल हुई है। प्रावधान अनुसार क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा कृषकों के असफल दावा भुगतान पर दावा राशि अंतरित किये जाने के लिये कार्यवाही की जा रही है

Post Top Ad