भीम रेजीमेंट गरियाबंद पीड़ित आदिवासी की जमीन वापस दिलाने में सफल रहा
फिंगेश्वर गरियाबंद जिले के अंतिम छोर में बसे फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रक्शा निवासी आदिवासी बिसाहू राम ध्रुव का पैतृक जमीन को रायपुर निवासी देवेंद्र कोठारी नामक सब्जी डेयरी फार्म मालिक द्वारा विगत 7 वर्षो से ज़मीन अधिग्रहण कर सब्जी उपार्जन करते हुए ज़मीन मालिक को चुना लगाया जा रहा था।
मामले की जानकारी पीड़ित व्यक्ति द्वारा भीम रेजीमेंट गरियाबंद जिलाध्यक्ष छबि साहू को दिया जिसे तत्काल सज्ञान में लेते हुए। संगठन के साथियों द्वारा प्रकरण संबंधित व्यक्ति से मुलाकात कर।
मामले को सुलझा कर जमीन वापस दिलाने में सफल रहा। कार्य में सफल योगदान प्रदेश प्रभारी प्रकाश चंदनिहा जी जिला कार्य अध्यक्ष मनी साहू, उपाध्यक्ष रामसिंग घृतलहरे , झागेश लहरे,संतराम भारती , सोमेश पटेल, गिरीश साहू, राजू साहू, रवि भारती, सोम रात्रे रहा।
