मधुबन पब्लिक स्कुल में कृष्ण जन्माष्टमी मनाया
रिपोर्टर लोकेश कुमार साहू
मगरलोड। मधुबन पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारभ कोमल सिंह भगत एवं प्राचार्य बीके साहू द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया । तद्पश्चात विद्यालय में कुर्सी दौड़ ,मटका फोड़ ,रस्सा खींच ,गोला फेंक , रंगोली ,पेंटिग आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के विद्यार्थीगण बढ़-चढ़कर कर भाग लिया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ आरसी साहू , एलके साहू लुकेश साहू , गणेश के के साहू , रितुरानी ,रेशमी कंवर , बीएल निषाद सहित विद्यार्थीगणों का सहयोग रहा ।
