कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने किया खेतों का भ्रमण
रिपोर्टर लोकेश कुमार साहू
मगरलोड.गैलेक्सी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मगरलोड में कक्षा 12 वी कृषि संकाय के विद्यार्थियों को खेत भ्रमण कराया गया । जहां पर शिक्षक केआर ध्रुव द्वारा विद्यार्थियों को खेत में लगे फसलें के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया । खेत में स्थित खरपतवार जैसे कोदो , कुटकी , सावा , बंदौर , करगा , दुबी , जंगली जई , करवट , हिरनखुरी आदि खरपतवारों की पहचान विद्यार्थियों को कराया गया ।
