जन्माष्टमी पर कृष्ण कुंज मगरलोड में रोपे पौधे
रिपोर्टर लोकेश कुमार साहू
मगरलोड. नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी में राज्य शासन के महती योजनान्तर्गत चयनित स्थल कृष्ण कुंज में जन्माष्टमी के अवसर पर 19 अगस्त दिन शुक्रवार को पौधेरोपण किया गया। कृष्ण कुंज में मुख्य रूप से बरगद, पीपल, नीम, सीताफल, बच, आंवला, बेर, जामुन, कृष्ण वट, शहतूत, अनार, कदम, आम, अमरूद, गंगा ईमली, ईमली सहित लगभग 250 पौधे रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, जिला पंचायत सदस्य कांति कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, जनपद वन सभापति हरि विनायक सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि रवि निर्वाण, वरिष्ठ नागरिक दुष्यंत पटेल, सेवानिवृत्त आर्मी खिलावन साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, पार्षद बिसुन साहू, नगर पंचायत कर्मचारी उज्ज्वल निषाद, रेंज ऑफिसर पंचराम साहू, रेंट असिस्टेंट संजय वंडलकर, डोमार साहू, ओंकार सिन्हा, वनपाल प्रताप साहू, वनरक्षक हरीश दुबे, प्रभु कंवर, चुरामन पटेल, पारसनाथ श्रीमाली उपस्थित रहे।
