स्काउट्स एवम् गाइड्स के कार्यकारिणी एवं परिषद का संयुक्त बैठक सम्पन्न
लोकेश कुमार साहू
मगरलोड. भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स स्थानीय संघ मगरलोड के कार्यकारिणी एवं परिषद का संयुक्त बैठक बी आर सी सी भवन मगरलोड में 8 अगस्त को रखा गया। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय संघ मगरलोड के अध्यक्ष श्री बालगोविंद साहू जी द्वारा किया गया, सहायक जिला आयुक्त एम के ध्रुव के मार्गदर्शन में इस बैठक पर निम्न बिंदुओं पर विचार किया गया जिसमें मुख्यतः सत्र 2021-22 की आय व्यय की जानकारी तथा अंशदान संबंधित जानकारी के साथ साथ स्काउट गाइड की द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान शिविर का आयोजन की चर्चा की गई । सभी विंग का बेसिक प्रशिक्षण अक्टूबर माह में कन्या परिसर दुगली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु पूर्व तैयारी का तिथि निर्धारण के साथ साथ कब बुलबुल महोत्सव, गांधी जयंती, शहीद दिवस, और चिंतन दिवस पर विकासखंड में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजन किया जाना है। इन सभी विषयों पर प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में स्थानीय संघ मगरलोड के सभापति श्री राजेश साहू ने विकासखंड ने स्काउटिंग गतिविधि को सक्रियता से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में उपाध्यक्ष खिलेश्वरी साहू , लीलाराम साहू, हेमंत सिन्हा, भूपेश सिन्हा, राजा खान के साथ साथ सहायक जिला आयुक्त गाइड श्री मति कांति साहू, ब्लॉक सचिव मानसिंह कपूर, स्काउटर योगेंद कुमार साहू, गणेश्वर साहू, टी आर साहू , सत्यवान निषाद, टकेश्वर साहू,नोमेश साहू, अमित कंवर, गाइडर श्रीमति अनिता गौर, रीना सोनी, हंसा कंवर उपस्थित थी। बैठक का संचालन टिकेश्वर पांडेय ने किया।
