रिपोर्टटर लोकेश साहू मगरलोड
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा कुरुद एवं सिहावा विधानसभा में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर भारत जोड़ो पद यात्रा संपन्न
मगरलोड. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी, संगठन महामंत्री अमरजीत चावला, जिला कांग्रेस कमेटी संगठन प्रभारी बिरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के मार्गदर्शन में सिहावा विधानसभा पदयात्रा प्रभारी व उपाध्यक्ष मध्य आदिवासी विकास छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक सिहावा डॉ लक्ष्मी ध्रुव, कुरूद विधानसभा पद यात्रा प्रभारी छाया विधायक लक्ष्मी कांता साहू , पदयात्रा के ब्लॉक प्रभारी तपन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद एवं प्रमोद साहू उपाध्यक्ष कुरूद मंडी के निर्देश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू के नेतृत्व में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ, अमृत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार दिनांक 9-8 -2022 को विधानसभा सिहावा में ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड में पदयात्रा का शुभारंभ कर्मा मां के मंदिर में मां कर्मा के पूजा अर्चना कर किया गया। यह पदयात्रा मगरलोड नगर भ्रमण कर भैंसमुंडी गली भ्रमण करते हुए लुगे, छिपली, मोहदी नुक्कड़ सभा एवं गली भ्रमण करते हुए ग्राम बेलोरा पहुंची। जहां सभा के माध्यम से पदयात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी तरह कुरूद विधानसभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के द्वारा दिनांक 12-8- 2022 दिन शुक्रवार को करेली बड़ी में सत्यनारायण भगवान व भगवान शिवजी की पूजा अर्चना करके गली भ्रमण कर नुक्कड़ सभा करते हुए खट्टी, परसट्ठी, चंदना, चंद्रसुर होते हुए पद यात्रा बुड़ेनी पहुची। ग्राम बुड़ेनी में एक बड़ी सभा के माध्यम से भारत जोड़ो पदयात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सभी ग्रामों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्य , विकास कार्यों एवं सरकार उपलब्धियों को जनता के बीच रखा गया तथा निकम्मी केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं केंद्र सरकार अपने पावर का किस तरह गलत इस्तेमाल कर रहा है और केंद्र सरकार की नाकामियों को लोगों के सामने उजागर किया गया। पदयात्रा के दौरान यह देखा गया है की आज भी हमारे राष्ट्रध्वज तिरंगे का महत्व क्या है लोग अनायास ही तिरंगे के सम्मान में हाथ जोड़कर सिर नमन करते हुए देखे गए। यह वही तिरंगा है जो अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से देश को आजाद कराया। अंग्रेजों की तरह आज भाजपा द्वारा जाति और धर्म के बीच संप्रदायिकता फैलाकर लोगों के बीच घृणा का वातावरण फैला रहे हैं लोगों को एक दूसरे से लड़ाने का काम और एक दूसरे को तोड़ने का काम कर रही हैं। इसीलिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से सभी को एकजुट रहने का संदेश दे रहे हैं। 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह अमृत महोत्सव के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस पदयात्रा में लोग बढ़-चढ़कर,जोश खरोस के साथ बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और पद यात्रा कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाया। पद यात्रा में पदयात्रा में प्रमुख रूप से भरत नहर, प्रभात मेघा वाले, राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, चंद्रहास साहू अध्यक्ष किसान कांग्रेस धमतरी, नीलम चंद्राकर अध्यक्ष मंडी कुरूद, शारदा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, तारनी चंद्राकर सभापति जिला पंचायत धमतरी, कुसुमलता साहू जिला पंचायत सदस्य, कांति कंवर सभापति जिला पंचायत धमतरी, गिरीश साहू सभापति जनपद पंचायत मगरलोड, डाकूवर साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, देवव्रत साहू विधानसभा अध्यक्ष कुरूद, थानेश्वर तारक, ईश्वरी तारक सरपंच गोजी, हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, चंदन बाफना पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मगरलोड, ज्योति दिवाकर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, चंदन बाफना पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, डाकुवर सिंह साहू प्रभारी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, हेमंत देवांगन सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, गिरीश साहू सभापति जनपद पंचायत मगरलोड, कुसुमलता साहू जिला पंचायत सदस्य, कांति कंवर सभापति जिला पंचायत, हरि विनायक सिन्हा सभापति जनपद पंचायत, चंद्रहास साहू अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस, रवि निर्वाण विधायक प्रतिनिधि, मोहन चक्रधारी, तोषण साहू पूर्व अध्यक्ष युवा बलॉक कांग्रेस, राजेंद्र साहू महामंत्री जिला कांग्रेस, पप्पू देवांगन सचिव जिला कांग्रेस, टुकेश साहू कांग्रेस, नीरज कश्यप, यादराम साहू उपसरपंच , भीम साहू जौन, गीतेश साहू युवा कांग्रेस, हेमलता साहू, नेहरू साहू बड़ी करेली, राजेंद्र साहू महामंत्री धमतरी, रेखा साहू सचिव प्रदेश कांग्रेस महिला साहू चंदना,तोरण साहू जी उपाध्यक्ष कांग्रेस, जय करण साहू जी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, लीला राम साहू एल्डरमैन मगरलोड, ,झुमुक साहू जी उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रस, खिलेश्वरी साहू अध्यक्ष महिला कांग्रेस, राजा खान जी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस मगरलोड भवन गायकवाड जी पूर्व सरपंच भोथीडीह, असद खान जी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस मगरलोड सुरेश साहू जी पार्षद नगर पंचायत मगरलोड, दानी पाल जी उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू जी सभापति नगर पंचायत मगरलोड सत्यवान साहू जी पार्षद नगर पंचायत मगरलोड किसुन साहू जी नगर पंचायत मगरलोड पार्षद कमलेश, बंजारे सभापति नगर पंचायत, ओमप्रकाश बंजारे एल्डरमैन, कांति साहू एल्डरमैन, दानी पाल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, पुरुषोत्तम सिन्हा जी अध्यक्ष पिछड़ वर्ग कांग्रेस, जयकरण साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, राजू साहू अध्यक्ष जॉन, संतोष साहू ए जोन अध्यक्ष भुवन साहू जी सदस्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगदीश साहू जी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, हरी साहू जी सेक्टर अध्यक्ष, दीपा साहू जी जनपद सदस्य, राजू साहू जी, प्रेमा साहू जी जोन अध्यक्ष,मोहन साहू जी सेक्टर प्रभारी, देवेंद साहू जी सभापति नगर पंचायत, ओम प्रकाश एल्डरमैन, तोरण राम साहू, श्याम लाल सरपंच निषाद जी राजेश साहू भूषण साह एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।
