अमित जोगी 18 को धमतरी में मिनी माता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल
धमतरी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे ) के द्वारा 18 अगस्त दिन गुरुवार समय दोपहर 12 बजे से सतनाम भवन जोधापुर धमतरी में पूज्यनीय मिनी माता जी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छंजका के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी होंगे कार्यक्रम के पश्चात श्री जोगी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ धमतरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अमित जोगी जी के साथ अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष श्री उदय चरण बंजारे जिला अध्यक्ष उत्तम साहू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष कैलाश टांडे शामिल रहेंगे
जिला अध्यक्ष ने धमतरी जिले के समस्त पार्टी पदाधिकारी ब्लाक अध्यक्ष,एवं कार्यकारिणी सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील किया है

