बकोरी जलाशय के सुलुस गेट टूटने से गांव में घुसा पानी घरों में घुसा पानी कई एकड़ फसल हो रहे हैं बर्बाद - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 18 August 2022

बकोरी जलाशय के सुलुस गेट टूटने से गांव में घुसा पानी घरों में घुसा पानी कई एकड़ फसल हो रहे हैं बर्बाद


 



उत्तम साहू पत्रकार


बकोरी जलाशय के सुलुस गेट टूटने से गांव में घुसा पानी
 
घरों में घुसा पानी कई एकड़ फसल हो रहे हैं बर्बाद

कलेक्टर पी एस एलमा ने निरीक्षण कर अधिकारियों को क्षतिपूर्ति आंकलन करने का दिया निर्देश

 जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के लापरवाही की वजह से बकोरी गांव के ग्रामीणों पर आफत टूट पड़ी है, बांध का पानी गांव की गलियों से होते हुए घरों में घुस गया है जिसके कारण ग्रामीणों का दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गया है   
आपको बता दें कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय मगरलोड से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बकोरी जलाशय में सुलुस गेट टूटने के कारण बकोरी गांव पानी पानी हो गया है, पानी के तेज बहाव के कारण गलियों एवं घरों के साथ ही गांव के सैकड़ों एकड़ खेतों में लगे धान की फसल को भारी नुकसान हो रहा है वर्तमान में अगर बारिश होती है तो तबाही का मंजर देखने को मिल सकता है, प्रशासन के द्वारा पानी के तेज बहाव को रोकने भरसक प्रयास किया जा रहा है इसके बावजूद पानी का बहाव रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है
 खबर सुन मौके पर पहुंचे धमतरी कलेक्टर पी एस एल्मा को ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी को इसकी जानकारी कई बार दिया जा चुका है लेकिन विभागीय  निष्क्रियता व लापरवाही के वजह से इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है
 कलेक्टर धमतरी पी एस एल्मा निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के साथ ही फसल छतीपूर्ति एवं मकानों का मुआयना कर जानकारी देने की बात कही
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर एल देव ने बताया 16 अगस्त से लगातार गेट को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पानी की गति अधिक होने के कारण 
सफलता नहीं मिल पा रहा है बांध के गेट को बंद करने
जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तहसीलदार विवेक गोहिया नायब तहसीलदार रमेश मंडावी थाना प्रभारी राजेश जगत अपने टीम के साथ लगातार नजर बनाए हुए हैं

Post Top Ad