किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड के किसान - मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
मगरलोड धमतरी किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड के द्वारा ग्राम पंचायत मोहेरा,बोइरगांव, मारागांव के किसानों का बैठक ग्राम पंचायत भवन मारागांव में किया गया था। किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड अध्यक्ष रामायण लाल द्वारा संगठनात्मक विषयों पर एवं किसानों के मांग अनुसार विषयवार विस्तार से चर्चा किया गया। उपस्थित किसानों द्वारा मांग अनुसार बैठक में प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया जिसमें पहला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का शाखा सिंगपुर में स्थापना एवं सिंगपुर सोसायटी से अलग धान खरीदी केंद्र मोहेरा एवं मुलगांव को स्वतंत्र सोसायटी बनाने के लिए व सोडूड बांध नहर निर्माण कार्य स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। दूसरा प्राथमिक साख सहकारी समिति सिंगपुर के किसान आम सभा आयोजित करने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा मगरलोड के प्रबंधक को आवेदन दिया जावेगा। तीसरा ग्राम पंचायत मारागांव और बोइरगांव के लिए अतिशीघ्र पटवारी के ब्यवस्था हेतु तहसीलदार को आवेदन दिया जावेगा । चौथा तीनों पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गाँवों में पांच -पांच किसान प्रतिनिधि चयन सर्वसम्मति से किया जावेगा। पांचवा प्रत्येक तीन माह में इस तरह का बैठक आयोजित होगा।इस प्रकार से उपस्थित किसानों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया है। आज के बैठक में जनपद पंचायत मगरलोड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोहर कांशी, सरपंच ग्राम पंचायत मोहेरा कुलेश्वर साहू, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मारागांव चुन्नू राम कांसी,किसान प्रमुख चित्रसेन प्रजापति,पंचराम मरकाम,मोहन ध्रुव,केशव गोस्वामी,पूरनसाहू,देमारसिंग,अमरसिंग,यादराम,यसकुमार,संतोष, मन्नूलाल,हलधर राम,अघनु राम,भोज ध्रुव, संतोष ध्रुव, द्वारिका, देवसिंग,जगत राम,मनोहर लाल,गैंद लाल,चमारराय,गोपालराम, संतोष पटेल,धनसाय,उत्तम ध्रुव, गणेश ध्रुव, राजू राम,रामचंद ध्रुव, चुन्नू राम,तिजू राम,बाला राम, अंजोर सिंग मरकाम,गीतू राम,देवसिंग विश्वकर्मा, नकुल राम,गणेशराम,यशवंत,राजकुमार, हुरांव राम,महेतरु राम,गिरवर लाल,भोज राम,गोविंद ध्रुव सहित ग्राम पंचायत मोहेरा, बोइरगांव, मारागांव के किसान प्रतिनिधि प्रत्येक गांवों से बैठक में आये हुए थे।
