झूठे आरोप लगाकर आदिवासी भाइयों से लड़वाने की साजिश -सर्व समाज ग्रामीण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 30 July 2022

झूठे आरोप लगाकर आदिवासी भाइयों से लड़वाने की साजिश -सर्व समाज ग्रामीण


 

झूठे आरोप लगाकर आदिवासी  भाइयों से लड़वाने की साजिश -सर्व समाज ग्रामीण 

मगरलोड़

धमतरी जिले के मगरलोड ब्लाक अंतर्गत ग्राम नारधा ग्राम पंचायत डूमरपाली में   रामू राम कवर के द्वारा ग्रामीण और सरपच पर सामाजिक बहिष्कार, हुक्का पानी बंद करने ,एवं मनरेगा कार्य का पैसा नहीं देने का झूठा व बेबुनियाद आरोप लगाया था  , सर्व समाज नारधा एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा धमतरी कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर रामू राम कवर के द्वारा लगाया गया आरोप को झूठा व बेबुनियाद व निराधार बताया है ज्ञापन में  सर्व समाज  ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया की ग्राम नारधा में रामू राम कंवर ने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर दादागिरी करते हुए सब को झूठे केस में फंसाने की धमकी दिए हैं और अतिक्रमण के हटाने की कार्रवाई से बचने के लिए झूठा बेबुनियाद आरोप लगाए हैं लगाए गए आरोप  की पूरी तरह से असत्य एवं  झूठ है ऐसा आरोप लगाकर गांव में अशांति का माहौल पैदा कर आदिवासी भाइयों के साथ लड़वाने की कोशिश कर रहे हैं गांव व पंचायत की छबि धूमिल कर रहे हैं।

सर्व समाज के  ग्रामीण गौतम ध्रुव, शेखर कंवर ,ओम प्रकाश ध्रुव लूम सिंह ध्रुव ओम कुमार निषाद ओम प्रकाश साहू, हेमलाल साहू महेंद्र देवदास सहित सैकडों ग्रामीणो ने  बताया की रामू  राम के द्वारा मनगढ़ंत गिनौना आरोप   लगाया है जो पूरी तरह असत्य पर टिका है।  सर्व आदिवासी समाज में झूठ बोलकर आदिवासी समाज को गुमराह किए हैं।जनहित के  शासकीय कार्यो  के उपयोग के लिए आरक्षित जमीन को अवैध कब्जा  अतिक्रमण किया हुआ है जिस को हटाने के  लिए सर्व समाज ग्रामीण समिति , पूरे गांव के नागरिक 

व पंचो ने  सर्वसम्मति से निर्णय लिया है जिसके लिए तहसीलदार मगरलोड़  एसडीएम कुरूद एवं कलेक्टर धमतरी  को आवेदन किया गया है 

नोटिस मिलने के बाद बौखलाया रामू  राम ने ग्रामीणों व सरपंच  पर झूठा केस में फंसाने का मनगढ़ंत कहानी बनाकर समाज में द्वेष अशांति फैला रहे हैं । जबकि इसके पहले भी कई लोगों का अवैध कब्जा आपसी सहमतिसे हटाया जा चुका है।  सर्व समाज के ग्रामीणों, ग्राम समिति के पदाधिकारीयों  और सरपंच  ने कहा कि

गांव में उनका किसी प्रकार से सामाजिक बहिष्कार नहीं किया गया है गांव में किराना दुकान में लेना देना जारी है ग्रामीण  लोगों का उनके परिवार के साथ बातचीत घर पर आना-जाना जारी है गोठान में उनके पशुओं को चराया जा रहा है, ग्रामीण नाई के द्वारा उनके परिवार का बाल दाढ़ी बनाया जा रहा है  किसानो के व्दारा आवश्यकता रोजी मजदूरी के लिए बुलाया जा रहा है। ,शासकीय कार्य में मनरेगा सहित अन्य शासकीय कार्य में अन्य लोगों की तरह उनको भी रोजगार के लिए समान अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है । ग्रामीणों ने बताया कि  यह व्यक्ति लोगों में समाज में वैमनस्य फैलाने का काम कर रहा है ग्राम नारधा  में सभी जाति के लोग आपस में मिल जुल कर रहते हैं किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है एवं सभी  शासकीय कार्य समाजिक कार्य , पारिवारिक कार्य को एक दूसरे के सहयोग  से  करते हैं। शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिक्रमण को हटाकर    निर्माण कार्य करने का प्रस्ताव हुआ है जिसके क्रियान्वयन के लिए  अतिक्रमण हटाने की मांग तहसीलदार एसडीएम से की गई है ग्रामीणों ने मांग की है झूठे आरोप लगाने वाले समाज में गंदगी फैलाने के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि समाज में किसी प्रकार की अशांति व लड़ाई विवाद किसी प्रकार का ना हो।

Post Top Ad