मगरलोड पूराने हायर सेकेंडरी स्कूल जर्जर में तब्दील छत का प्लास्टर तो स्कूल भवन का दीवार व खपरैल गिरने की स्थिति में ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड में आज तक नहीं बना हायर सेकेंडरी बिल्डिंग शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने की तत्काल स्कूल भवन स्वीकृत करने की मांग विद्यार्थियों के लिए नहीं है पर्याप्त कक्ष - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 29 June 2022

मगरलोड पूराने हायर सेकेंडरी स्कूल जर्जर में तब्दील छत का प्लास्टर तो स्कूल भवन का दीवार व खपरैल गिरने की स्थिति में ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड में आज तक नहीं बना हायर सेकेंडरी बिल्डिंग शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने की तत्काल स्कूल भवन स्वीकृत करने की मांग विद्यार्थियों के लिए नहीं है पर्याप्त कक्ष


 मगरलोड पूराने हायर सेकेंडरी स्कूल जर्जर में तब्दील

छत का प्लास्टर तो स्कूल भवन का दीवार व खपरैल गिरने की स्थिति में

ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड में आज तक नहीं बना हायर सेकेंडरी बिल्डिंग


शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने की तत्काल स्कूल भवन स्वीकृत करने की मांग

 विद्यार्थियों के लिए नहीं है पर्याप्त कक्ष


 संवाददाता टोमन लाल सिन्हा 


मगरलोड - धमतरी जिला के विकासखंड मुख्यालय मगरलोड में अभी तक नई हायर सेकेंडरी स्कूल भवन नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त स्कूल भवन नहीं है पुराने स्तर की स्कूल भवन अत्यंत ही जर्जर होने के कारण हाई स्कूल के पुराने खपरैल भवन पूर्णता टूट टूट कर गिर रहा है तो पुरानी स्कूल की दीवार दो भागो में टूट कर अलग हो गया है बहुउद्देशीय व्यामशाला भवन की पुराने छत का प्लास्टर गिर रहा है जिससे कभी भी घटना घट सकती है कब बड़ी घटना विद्यार्थियों के साथ घट जाए यह कहा नहीं जा सकता पल-पल पुराने भवनों की दीवार छप्पर टूटने का इंतजार विभाग द्वारा क्यों किया जा रहा है अगर दुर्घटना होती है तो इसके जिम्मेदार कौन होंगे 


कई बार दोनों को डिस्मेंटल करने या मरम्मत करने के लिए शाला प्रबंधन समिति द्वारा शिक्षा विभाग को एवं माननीय मुख्यमंत्री को अवगत करा चुके हैं उसके बाद भी अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है मगरलोड मुख्यालय जैसे में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन नहीं मिलना बड़ा ही दुर्भाग्य है

 *शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहन चक्रधारी*- कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई है मुख्यमंत्री निवास में भी आवेदन नया भवन की मांग को लेकर की गई है क्षेत्रीय विधायक को भी इसकी जानकारी दी गई है फिर भी शिक्षा विभाग मौन है घटना कभी भी घट सकती है अतः तत्काल नया भवन की स्वीकृति शासन द्वारा मिलनी चाहिए

Post Top Ad