मगरलोडउदयपुर की घटना को लेकर मगरलोड शहर आज पूर्णता है बंद उदयपुर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या घटना को लेकर सर्व हिंदू समाज में भारी आक्रोश - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 2 July 2022

मगरलोडउदयपुर की घटना को लेकर मगरलोड शहर आज पूर्णता है बंद उदयपुर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या घटना को लेकर सर्व हिंदू समाज में भारी आक्रोश


 उदयपुर की घटना को लेकर मगरलोड शहर आज पूर्णता है बंद

 उदयपुर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या घटना को लेकर सर्व हिंदू समाज में भारी आक्रोश 



सर्व हिंदू समाज, महा व्यापारी संघ, भारतीय जनता पार्टी बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद  सहित सभी वर्ग का बंद को पूर्ण समर्थन



 चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाने पुलिस की रहे तैनाती



 मृतक कन्हैयालाल को दी विनम्र श्रद्धांजलि 


 संवाददाता टोमन लाल सिन्हा पत्रकार कैलाश टांडे

मगरलोड - हिन्दुस्तान जैसे शांतिप्रिय लोकतांत्रिक देश मे धार्मिक उन्माद फैलाने के अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे के तहत ISIS जैसे आतंकवादी संगठनों द्वारा लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है जिससे भय का वातावरण निर्मित हो । राजस्थान के उदयपुर मे एक मासूम व्यवसायी कन्हैयालाल जो कि दर्जी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था उसको महज सोशल मीडिया मे डाली गयी एक पोस्ट के लिये सार्वजनिक रूप से चुनौती देकर न सिर्फ सरेआम उसकी गर्दन काट दी जाती है बल्कि उन नर पिशाचों द्वारा उस अमानुषिक कृत्य का वीडियो बना कर सार्वजनिक रूप से देश के प्रधानमंत्री तक की हत्या की धमकी देने का दुस्साहस किया जाता है । राजस्थान मे पिछले कुछ महीनों मे करौली, जयपुर इत्यादि स्थानों पर लगातार धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया है । शासन और प्रशासन के लचर रवैये से ऐसे तत्वों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है सीमा पार से ऐसे देशद्रोही ताकतों को ऐसी वारदातों को अंजाम देने मे सभी प्रकार के सहयोग दिये जाने की बात जाँच मे सामने आ रही है । शर्मसार कर देनी वाली इस घटना से समूचा भारत देश आहत है । विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व हिंदू समाज द्वारा इस घटना के विरोध स्वरूप 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया गया है । इसी तारतम्य मे धमतरी जिला नगर पंचायत मगरलोड मे भी 2 जुलाई को बंद का आव्हान किया गया है । बंद को सर्व हिंदू समाज, महा व्यवसायी संघ भारतीय जनता पार्टी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित सभी आम जनता का समर्थन प्राप्त हुआ। नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी में अपना पूर्ण समर्थन देते हुए समस्त व्यवसायियों से अपने अपने प्रतिष्ठान स्वस्फुर्त बंद रख देश को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को लेकर अपना तीव्र विरोध दर्ज कराने की अपील की है थाना प्रभारी राजेश जगत के निर्देशन पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहे एवं लगातार पेट्रोलिंग की गाड़ी नगर एवं क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से घूमते रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद की कार्यकर्ता मुरलीधर जगत अजय साहू कुलेश्वर साहू भीम यादव महा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल सचिव सुखदेव साहू राजू चंद्राकर संतोष राजपूत मुरली सिन्हा शत्रुघ्न साहू शशिकांत ध्रुव बसंत साहू देवराज देवांगन हेमंत साहू मनसुख देवांगन सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड के अध्यक्ष विजय यदु शत्रुघ्न साहू नरेश सिन्हा पार्षद नरेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज एवं भारतीय जनता पार्टी बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे सभी लोगों ने मृतक कन्हैयालाल को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

Post Top Ad