मुख्यमंत्री के नगरी आगमन पर होगा समस्याओं का निराकरण
:- गिरीश देवांगन के आश्वासन पर किसान संघर्ष समिति ने 27 जून से होने वाले चक्काजाम, आंदोलन,धरना किया स्थगित
नगरी किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधि राजेंद्र सोनी व जिला पंचायत सदस्य धमतरी मीना बंजारे के नेतृत्व में गौटिया बाड़ा खरोरा में गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम से मिलकर अपनी मांगों से अवगत कराया
गिरीश देवांगन ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों को आस्वस्त किया कि मुख्यमंत्री आपके दुवार कर्यक्रम में नगरी आगमन होने पर आप लोगों के जायज मांगो का त्वरित निराकरण किया जाएगा,उन्होंने आगे कहा कि किसान संघर्ष समिति के मांग को प्राथमिकता से तय करते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल उन्नयन, सड़क, बिजली,और सोसायटी बनाने तुरंत मुख्यमंत्री से चर्चा कर अवगत कराएंगे तथा अन्य मांगों को भी जल्द ही पूरा कराएंगे, जमीन स्तर के हकीकत को जानने और निराकरण करने ही हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल पूरे छत्तीसगढ़ के विधानसभा में दौरा कर रहे है , किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के आस्वासन के बाद 27 जून से होने वाले चक्का जाम,धरना प्रदर्शन को मुख्यमंत्री के नगरी आगमन तक स्थागित कर दिए है। इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में राजेंद्र सोनी पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी सिहावा, मीना बंजारे सभापति जिला पंचायत धमतरी, नरेश मांझी अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति जोन बेलरबहरा दिनेश यादव मीडिया प्रभारी किसान संघर्ष समिति बीरबल पदमाकर जनपद सदस्य रिसगाव, तुलाराम नेताम सरपंच ग्राम पंचायत खल्लारी, महरा नेताम सरपंच ग्राम पंचायत करहि,योगेश अग्रवानी सरपंच ग्राम पंचायत रिसगाव,सिरधन सोम सरपंच ग्राम पंचायत ठेन्ही,कलेसवरी नरेश माँझी सरपंच ग्राम पंचायत बेलरबहरा, परमात्मा कुंजाम उपसरपंच मेचका,लीला शंकर वोटि ग्राम पटेल तुमडीबहार, स्यामलाल ध्रुवा ग्राम पटेल मेचका,शीतल भंडारी, खामसिंह मांझी,हिंचाराम पर्दे,सत्रुघ्न सोरी भोज राम नेताम प्रभु लाल थे
किसान संघर्ष समिति में ये शामिल ग्राम पंचायत मेचका, बेलरबाहरा, ठेन्ही,रिसगाव, खल्लारी, करही सहित 6 ग्राम पंचायत के लगभग 15000 लोग ने ये समिति बनाया है
