अवैध मुरूम खनन करके बना रहे पीडब्ल्यूडी रोड राजस्व विभाग व खनिज विभाग जानकर भी बन रहे हैं अनजान - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 8 May 2022

अवैध मुरूम खनन करके बना रहे पीडब्ल्यूडी रोड राजस्व विभाग व खनिज विभाग जानकर भी बन रहे हैं अनजान


 

अवैध मुरूम खनन करके बना रहे पीडब्ल्यूडी रोड 

 राजस्व विभाग व खनिज विभाग जानकर भी बन रहे हैं अनजान

 संवाददाता ज्ञानदेव साहू मगरलोड

 मगरलोड :- मगरलोड विकासखंड में मुरूम पत्थर रेत का भंडार है मगर लगातार अवैध खनन से राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है  जिससे क्षेत्र के  लोगों में तरह-तरह की चर्चा है राजस्व व खनिज विभाग को जानकारी होने के बाद भी जनता के शिकायत की  इंतजार है ताजा मामला ग्राम पंचायत मोहदी का है पीडब्ल्यू विभाग के द्वारा मेघा से नगरी मार्ग करोड़ों रुपए खर्च कर रोड निर्माण किया जा रहा है मगर ठेकेदार द्वारा राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा कर अवैध रूप से मुरूम खनन किया जा रहा है यहां से दिन-रात हजारों हाईवा मुरूम खनन किया जा चुका है और रात दिन खुलेआम ठेकेदार के आदमियों द्वारा मुरूम खनन किया जा रहा है अगर कोई जनप्रतिनिधि पत्रकार अवैध खनन के बारे में पूछता है  तो उसको ठेकेदार के आदमियों द्वारा धमकाने चमकाने का काम किया जा रहा है लोगों को भय में लाकर खुलेआम अवैध मुरूम खनन किया जा रहा है इस विषय पर नायाब तहसीलदार  मगरलोड को   अवैध खनन के बारे में पूछने पर बताया कि अगर अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है तो कार्यवाही की  जाएगी । युवा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सोनी जी ने इस विषय में कहा अवैध  मुरूम खनन की कारवाही के लिए मगरलोड तहसीलदार को  जानकारी दिया हूं  जिसमें तहसीलदार द्वारा कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। अगर कुछ दिनों में कार्यवाही  नहीं होता तो कलेक्टर खनिज विभाग व विभागीय मंत्री के पास आवेदन दिया जाएगा क्योंकि यह अवैध तरीके से मुरूम खनन करके राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है और कहा कड़ी से कड़ी कार्रवाई इस ठेकेदार के ऊपर करने की मांग की जाएगी।

  


प्रेस क्लब मगरलोड  ने थाना प्रभारी प्रणाली वैद को लिखित शिकायत करते हुए बताया

  की हमारे प्रेस क्लब के साथी ग्राम पंचायत मोहदी में अवैध खनन की शिकायत के समाचार संकलन करने गए थे उन साथियों को रोड निर्माण कर रहे ठेकेदार के आदमियों द्वारा मोबाइल फोन से अश्लील गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिया है जिसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है

Post Top Ad