लोकेश साहू ऑपरेटर मगरलोड
मगरलोड. स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भैंस मंडी में 6 मई एवं 7 मई को प्रातः 11:00 बजे पूर्वान्ह को दो दिवसीय प्रवेश प्रक्रिया के तहत क्रमश कक्षा छठवीं से कक्षा बारहवीं एवं कक्षा एलकेजी से कक्षा पांचवी तक चयन समिति के समक्ष में लॉटरी के माध्यम से प्रवेश सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई। कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 888 थी जिसमें सर्वाधिक प्राप्त आवेदन कक्षा एलकेजी एवं कक्षा पहली में प्राप्त हुई। उच्च एवं उच्चतर कक्षाओं में रिक्त सीटों से कम आवेदन प्राप्त होने की दशा में प्रवेश लाटरी के माध्यम से संपन्न किया गया। इस प्रक्रिया में मनीष ध्रुव एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के आर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नीति खिलावन साहू, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष घनश्याम साहू, सांसद प्रतिनिधि डीहू राम साहू, दाऊ लाल साहू प्राचार्य एके ध्रुव, केएस ध्रुव, पीएस दीवान, गोपेश कुमार गजपाल, कुलदीप कुमार साहू, शालिनी साहू उपस्थित रहे। आवेदन समाजती पश्चात विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य की जांच एवं स्टाफ गणों से कुशल क्षेम जानने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रजनी नेल्सन भी विद्यालय में उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एके ध्रुव ने की। इस अवसर पर स्टाफ गन द्वारा समस्त चयनित बच्चों एवं प्रतीक्षा सूची में स्थान धारी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये।


