प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए आॅनलाईन आवेदन आमंत्रितबिलासपुर 15 फरवरी 2021/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना (पी.एम.एफ.एम.ई.) के लिए आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया जाता है। इस योजना में एक जिला एक उत्पाद के तहत् बिलासपुर जिले को मत्स्य आधारित उत्पाद आबंटित किया गया है। निजी खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रति उद्योग पात्र परियोजना लागत की 35 प्रतिशत की दर से के्रडिट लिंक्ड पूंजी सब्सिडी परन्तु अधिकतम 10 लाख रूपये दिये जायेंगे। लाभार्थी का न्यूनतम योगदान 10 प्रतिशत होना चाहिए एवं शेष राशि बैंक से ऋण होनी चाहिए।
पूंजी निवेश के लिए मौजूदा निजी सूक्ष्म उद्योगों को सहायता देने के संबंध में मत्स्य आधारित उत्पादों का उत्पादन करने वालों को प्राथमिकता दी जायेगी। नए उद्यमों को सहायता केवल मस्त्य आधारित उत्पादों के लिए ही दी जायेगी। मत्स्य आधारित उत्पादों के अतिरिक्त अन्य उत्पाद हेतु केवल ऐसे आवेदकों को सहायता दी जायेगी, जो उन उत्पादों का पहले से ही प्रसंस्करण कर रहे हैं। उद्यम अनिगमित होना चाहिए और उसमंे 10 से कम श्रमिक होने चाहिए। आवेदक के पास उद्यम के स्वामित्व का अधिकार होना चाहिए। उद्यम के स्वामित्व की स्थिति स्वामित्व, भागीदारी फर्म हो सकती है। आवेदक 18 वर्ष से अधिक का होना चाहिए। आवेदक न्यूनतम 8वीं कक्षा शैक्षणिक योग्यता रखता हो। एक परिवार से केवल एक व्यक्ति वित्तीय सहायता प्राप्त करने का पात्र होगा।
आवेदक आवेदन हेतु पीएमएफएमई के आॅनलाईन पोर्टल ीजजचरूध्ध्चउउिमण्उवचिपण्हवअण्
