ग्राम पंचायत चिल्हाटी में संतश्री सेवालाल जयंती समारोह मनाया गया।
मस्तूरी मुख्यालय के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में नायक बंजारा समाज महासभा के द्वारा संत श्री सेवालाल जयंती का आयोजन किया गया है। जिसमें नायक बंजारा समाज द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, के साथ-साथ सभा का आयोजन कर नायक बंजारा समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में नायक बंजारा समाज उपस्थित होकर संत श्री सेवालाल जी की पूजा अर्चना कर विधि विधान से कार्यक्रम किया। ग्राम पंचायत चिल्हाटी संत श्री सेवालाल जयंती दूसरी बार किया गया जिसमें नायक बंजारा समाज के वरिष्ठ जन के साथ साथ ही युवा एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
