प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 फरवरी को जांजगीर में - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 15 February 2021

प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 फरवरी को जांजगीर में


 प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 फरवरी को जांजगीर में



 सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति सतनामी समाज जांजगीर चांपा द्वारा इस वर्ष भी सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 21 फरवरी दिन रविवार समय 10:00 बजे से स्थान शारदा मंगलम ब्लॉक कॉलोनी जांजगीर जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन करने जा रही है। समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच पर लाकर समय व खर्च की बचत करते हुए योग्य मनचाहा भावी जीवनसाथी चुनने तथा तामझाम व फिजूलखर्ची से परे हटकर आदर्श विवाह को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस वर्ष 10 वर्ष है। पिछले 9 वर्षों में हजारों युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों का रिश्ता तय हुआ जो हमारे कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता है।  स्वजाती बंधुओं से आग्रह है कि अपने परिवार के विवाह योग्य पुत्र पुत्रियों को इस कार्यक्रम में जरूर साथ लेकर आए वह पंजीयन कराएं। सम्मेलन में विधवा विधुर परित्यक्ता व तलाकशुदा भी भाग ले सकते हैं।प्रतिभागियों का अग्रिम पंजीयन जारी है व कार्यक्रम दिवस कार्यक्रम स्थल में भी पंजीयन के पश्चात अपना परिचय देंगे। सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं। अध्यक्ष उतित भारद्वाज मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे उपाध्यक्ष सुखराम मधुकर सचिव सुखदेव खुटे डॉ दिलीप बर्मन चंद्रकांत रात्रे अनिल आजगल्ले भूपेंद्र लहरें प्रोफेसर डॉ जी आर पाटले डॉ जगदीश बंजारे अधिवक्ता ठाकुर राम मनहर धनीराम बंजारे संजीव खरे राधेश्याम पाटले आदि लगे हुए हैं उक्त बातों की जानकारी  मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे ने दी

Post Top Ad