राम गोपाल भार्गव बिलासपुर
संभाग ब्यूरो चीफ
बैठक कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत कोटा वार्ड नं 15 में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक मे संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी द्वारा कहा गया कि एक फरवरी से प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर बिलासपुर, जांजगीर,गौरेला-पेंड्रा एवं बलौदा जिले के प्रत्येक ब्लाक में संगठन द्वारा रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जावेगा। बैठक में उर्वशी पालेकर (जिला उपाध्यक्ष) सगन सिंह राज (प्रचार मंत्री कोटा ब्लाक) राकेश साहू, लक्ष्मीं बिंझवार, कृतिका बाई, एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
