संभाग ब्यूरो चीफ राम गोपाल भार्गव बिलासपुर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 13जनवरी को पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र पर किसानों की समस्याओं, धान खरीदी अब्यवस्थाओ और रकबा कटौती के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विधानसभा मूख्यालय में तय किया गया हैं।इसी तारम्य में धरना की तैयारी हेतू विधानसभा स्तरीय बैठक नगर पंचायत के ड़िडिनेश्वरी मंदिर के सामने कन्नौजिया कूर्मी धर्मशाला में आयोजित की गयी,जिसमें मूख्य वक्ता पूर्व महापौर श्री किशोर राय जी व मस्तूरी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डां. कृष्णमूर्ति बांधी जी सम्मिलित हूए,कार्यक्रम का शूभांरभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जी व डां. श्यामा प्रसाद मूखर्जी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित करके भारत माता की जयकारों के साथ किया गया,किशोर राय जी ने प्रदेश सरकार की असफलता, बारदानों की कमी और धान उठाव की धीमी गति पर प्रदेश कांग्रेस की सरकार को आड़े हाथो लिया,डां. बांधी जी ने रकबा कटौती व भूगतान में विलंब तथा धान बोनस के वादाखिलाफी पर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया तथा कार्यकर्ताओं को सड़क की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया, तथा बैठक में धरना प्रदर्शन हेतू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी
इस अवसर पर अ जा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, पंचायत सदस्य नूरी दिलेन्द्र कौशिल जी नगर पंचायत मल्हार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जी मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू,राज्यवर्धन कौशिक, राजेंद्र राठौर,विजय अंचल,हरनारायण तिवारी,विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा,द्वारिका टंडन सहित जिला कार्यसमिति के सदस्य सभी मंडल के महामंत्री सहित मंडल कार्यकारणी के सदस्य व शक्ति केन्द्रों के संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित हूए
