पत्रकार कैलाश टांडे
जब व्यक्ति के कर्म और उसका विचार
व्यक्ति के वाणी और उसका व्यवहार
व्यक्ति के संस्कार और उसका चरित्र
सब कुछ सुंदर होता है
वहीं इंसान दुनिया का
सबसे सुंदर शख्स होता है
लख चौरासी भोग कर मुश्किल से
मानुष देह पाया है
जग की माता आनी बानी
इंसान गोता खा रहा है
गुरुदेव की कृपा बिना
आत्म ज्ञान नहीं होता है
जग में धर्म धारी बनो
सत्कर्म की करो कमाई
तिहू लोक चौदह भवन में
प्रभु जी के भक्ति से बढ़कर
और कोई मौका नहीं हैं
जिस व्यक्ति का संस्कार और उसका चरित्र
सुंदर होता है
वहीं इंसान दुनिया का
सबसे सुंदर शख्स होता है
ये दुनिया है चार दिन की
छोड़ दें मान गुमान
यह संसार कागज की पुड़िया
बूंद पड़े घुल जाना है
जिन्होंने मन मार लिया
वहीं है संत समान
जग की रचना देख निराली
मत हो डांवाडोल
जिस व्यक्ति के कर्म और उसका विचार
सुंदर होता है
वहीं इंसान दुनिया का
सबसे सुंदर शख्स होता है
नूतन लाल साहू
पानी में गिरने से
किसी की बन मृत्यु नहीं होती
मृत्यु तभी होती हैं
जब तैरना नहीं आता है
परिस्थितियां
कभी समस्या नहीं बनतीं
समस्या तभी बनती हैं
जब उनसे निपटना नहीं आता है
स्थिति कैसी भी हो
हम सब रहें खुशहाल
जीवन के हर मोड़ पर
करते रहे प्रयास
थोड़ा सा तो सब्र कर
मिल जायेगा लक्ष्य
कब क्या देना है तुझे
जानता है परमेश्वर
समस्या तभी बनती हैं
जब उनसे निपटना नहीं आता है
समय से पहले भाग्य
तेरे पास न आयेगा
भाग्य से अधिक तुझको
कभी नहीं मिल पायेगा
कष्ट विपत्ति में भी कभी
संत नहीं घबराता है
क्षीण चंद्रमा गगण में जैसे
बढ़ता ही जाता हैं
समस्या तभी बनती हैं
जब उनसे निपटना नहीं आता है
बीते को तुम भूल जाओ
और भविष्य है अनजान
वर्तमान में जिन्होंने जिया
वो ही बनता है महान
जिसके सर पर ईश्वर का
होता है आशीष
बाल न बांका कर सकें
जो जग बैरी होय
प्रभु जी रक्खे जिस हाल में
उसे ही मुकद्दर मान
मत लो पंगा,प्रभु जी से
अगला जन्म सुधार
समस्या तभी बनती हैं
जब उनसे निपटना नहीं आता है
नूतन लाल साहू
