रेडक्रास द्वारा अंतरराष्ट्रीय वॉलिंटियर दिवस मनाया गया मेघा में
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा में 5 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय वॉलिंटियर्स डे पर पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत साफ सफाई, लोगों में निस्वार्थ भाव से सदैव सहायता करने हेतु कार्यक्रम चलाया गया। रेड क्रॉस काउंसलर अवध राम साहू ने बताया कि यह दिन उन सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करने हेतु मनाया जाता है जो बिना किसी मौद्रिक लाभ के मुफ्त में काम कर रहे हैं और अन्य लोगों की सहायता करते हैं.अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस स्वयंसेवकों के अवसरों के प्रति आम जनता में जागरूकता फैलाने हेतु मनाया जाता है. इस अवसर पर जन-जागरूकता पैदा करने हेतु कान्फ्रेंस, सेमिनार, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. यह अवसर सामुदायिक स्तर पर स्वयंसेवकों की बढ़ती संलिप्तता एवं भागीदारी को रेखांकित करता है. इस दिवस पर स्कूल में बेस्ट वॉलिंटियर के रूप में कुमारी तनिष्का साहू , जिज्ञासा निर्मलकर शिवानी साहू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाई स्कूल प्राचार्य एसके साहू रेड क्रॉस काउंसलर अवध राम साहू संकुल समन्वयक एचडी साहू एवं शिक्षक स्टॉप श्रीमती भावना चावड़ा उषा निर्मलकर कीर्ति लता विद्या साहू किरण प्रीतम साहू अमित कुमार प्रमोद साहू गिरौद स्कूल के प्राचार्य कंवर सर सहयोग रहा।
