छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजन धारा सेवा समिति के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम सारंगढ़ की पावन नगरी में सम्पन्न हुआ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 5 December 2020

छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजन धारा सेवा समिति के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम सारंगढ़ की पावन नगरी में सम्पन्न हुआ

 



बसना - छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजन धारा सेवा समिति के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम सारंगढ़ की पावन नगरी में सम्पन्न हुआ।संस्था के माध्यम से पांच विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया ।जिसके अंतर्गत प्रदेश में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले डोंगीपानी के शिक्षक शशि बैरागी ,बिलाईगढ़ के शिक्षक शंकर लाल साहू एवं अकलतरा के शिक्षक श्रीमती अर्चना शर्मा को शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया ।प्रदेश में साहित्य सेवा करने वाले साहित्यकार कैथा के कवि शशि भूषण स्नेही ,कवि शरद यादव 'अक्स' (सीपत), सारंगढ़ के ओज कवि दिनेश दिव्य एवं कवियित्री संतोषी श्रद्धा (कोरबा) को साहित्य रत्न से विभूषित किया गया ।नारी उत्थान एवं नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद(बसना),श्रीमती अनीता गौर (मगरलोड ,धमतरी)एवं श्रीमती अरुणा ब्यास मिरी (जांजगीर चाम्पा) को नारी शक्ति सम्मान दिया गया ।प्रकृति को हरित करने वाले प्रकृति प्रेमी बृहद रूप में वृक्षारोपण करने वाले आरंग के श्री रमाकांत साहू ,भिलाई के खिलेंद्र साहू तथा भंडोरा के देशराम डड़सेना जी को वृक्षामित्र सम्मान से नवाजा गया। रक्तदान जीवनदान का नारा सार्थक करते हुए सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्त वीर सारंगढ़ के अभिषेक शर्मा (अध्यक्ष आपातकालीन रक्तदान सेवा समिति ),रायपुर के नीलकंठ साहू जी व सराईपाली  के शुभम साहू (अध्यक्ष रक्तदान समिति )को रक्त वीर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ लोकहित सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष भागवत साहू,संरक्षक दुर्गेश साहू,उपाध्यक्ष निर्मला साहू,कलेश्वर साहू,कमलेश साहू,मनोज साहू,वेदव्यास पटेल,कल्पना भोई,रोहित शर्मा,डिजेन्द्र कुर्रे,प्रहलाद साहू, धात्री नायक,भारती भोई,सुनीता साहू,गौरव कुमार,परमानंद साहू का मुख्य रूप से योगदान रहा।

Post Top Ad