जिला स्तरीय वर्चुअल, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 5 December 2020

जिला स्तरीय वर्चुअल, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित



   

जिला स्तरीय वर्चुअल, निबंध  लेखन प्रतियोगिता आयोजित 


चाम्पा- छत्तीसगढ़ अनु.जाति/जन जाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स )ब्लॉक बम्हनीडीह (चांपा) के द्वारा भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस,शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस एवं संत शिरोमणि गुरु घासीदास  जयंती(18 दिसम्बर)के अवसर पर जिला स्तरीय वर्चुअल निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।निबंध का विषय 1.समाज व राष्ट्र के लिए डॉ  भीमराव अंबेडकर का योगदान,2.छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह ,एवं 3. संत शिरोमणि गुरू घासीदास  के दर्शन का तत्कालीन व वर्तमान समाज पर प्रभाव रखा गया है।ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार रत्नाकर ने बताया कि निबंध दिनाँक 18 दिसम्बर तक  ई मेल आईडी hmratnakar15@gmail.com पर भेज सकते है।निबंध लेखन की शब्द सीमा 500 शब्द होगा।तीनों विषय से प्रथम व द्वितीय स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों का चयन कर  संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

 जितेंद्र कुमार रत्नाकर

        अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति  जनजाति  अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स )ब्लॉक बम्हनीडीह (चांपा)*

Post Top Ad