/दाई दीदी क्लीनिक योजना के लिए महिलाओं का सरकार के प्रति आभार आज गुढ़ियारी की 100 से अधिक महिलाओं का हुआ इलाज - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 23 November 2020

/दाई दीदी क्लीनिक योजना के लिए महिलाओं का सरकार के प्रति आभार आज गुढ़ियारी की 100 से अधिक महिलाओं का हुआ इलाज



 


रायपुर, 22 नवम्बर/दाई दीदी क्लीनिक योजना के लिए महिलाओं का सरकार के प्रति आभार

आज गुढ़ियारी की 100 से अधिक महिलाओं का हुआ इलाज

रायपुर 22 नवंबर 2020/ मुख्यमंत्री शहरी एवं स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत शुरू हुए दाई दीदी क्लीनिक योजना के तहत आज गुढ़ियारी पहाड़ी चौक की 100 से अधिक महिलाओं ने अपना इलाज कराया तथा सरकार के प्रति अपना आभार आभार प्रदर्शन किया l
महिलाओं ने बताया कि दाई दीदी क्लीनिक योजना की एंबुलेंस में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए सभी प्रकार की उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज  22 नवंबर  को गुढ़ियारी पहाड़ी चौक में दाई दीदी क्लीनिक के अंतर्गत 12 गर्भवती माताओं  , 21 किशोरी बालिकाओं सहित 100 से अधिक महिलाओं का इलाज कर स्वास्थ्य सुविधाएं दी गई, जिसमें 38 महिलाओं का शुगर जांच बीपी चेकअप ब्लड टेस्ट किया गया एवं एक महिला का ई.सी.जी भी किया गया। 
आज के इस दाई दीदी क्लीनिक में वार्ड पार्षद श्री सुंदरलाल जोगी,  श्रीकुमार मैनन जी की उपस्थिति में कार्यक्रम  शुभारंभ किया गया । जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका मितानिनो ने विशेष सहयोग  दिया।
 गुड़ियारी पर्यवेक्षक श्रीमती रीता चौधरी ने बताया  कि इस दीदी क्लीनिक में किशोरी बालिकाओं व महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त एंबुलेंस उपलब्ध है । उन्होंने बताया कि सभी प्रकार की बीमारियों जैसे शुगर ,बीपी की दवाइयां भी दी गई जिससे महिलाएं उत्साहित हुई। क्योंकि दाई दीदी क्लीनिक उनके घर तक पहुंच कर महिला चिकित्सको द्वारा इलाज किया जा रहा है। सभी मरीजों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया ।सभी ने मास्क का उपयोग किया छत्तीसगढ़ सरकार व जिला प्रशासन की अनूठी व उपयोगी पहल है। 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिमा गजभिए, नंदा रामटेके ,जया सेना, मौसमी साहू द्वारा गर्भवती माताओं, किशोरी बालिकाओ व महिलाओं को दाई दीदी क्लीनिक में लाकर स्वास्थ्य जांच व ब्लड टेस्ट कराया गया
और दवाइयां सहित अन्य सभी सुविधाओं के लिए मदद व समझाईश दी गई।

Post Top Ad