अभनपुर परीक्षेत्र सतनामी समाज का मीटिंग संपन्न:-हरीश कुर्रे
सतनामी समाज विकास समिति परीक्षेत्र अभनपुर का मीटिंग आज भक्तिन कुटी चंडी मोड़ में बैठक आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य रूप से 13 दिसंबर 2020 सतनाम शोभायात्रा के संबंध में चर्चा किया गया। अभनपुर में मिनीमाता आश्रम बड़े उल्लास से भक्तिन कुट्टी चंडी मोड़ मे13 दिसंबर 2020 सतनाम शोभायात्रा निकालने के लिए सर्वसम्मति से पारित किया गया। समाज को संगठित और मजबूती प्रदान करने के संबंध में चर्चा किया गया। सतनाम शोभायात्रा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाला जा रहा है जिसमें बाबा जी के संदेश का प्रचार प्रसार किया जाता है जिसमें मुख्य रूप से अभनपुर सतनामी समाज परीक्षेत्र के अध्यक्ष श्री राधा कृष्ण टंडन, श्री सांवल दास टंडन, श्री नीलकमल की लहरें, अभनपुर जनपद सभापति श्री जितेंद्र बंजारे , गोतियारडीह सरपंच श्री मुकेश ढीढी, मुन्ना बांधे, पार्षद श्री उत्तर सेन गहरवार, अनिल जोशी ,अखिलेश निराला, नान्हे घृतलहरे ,लक्ष्मीकांत कोसले, सुजीत डेहरिया, गौतम नवरंगे,होरी कुर्रे, दीपक कोसरिया, विष्णु हरबंस, प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्री हरीश कुर्रे, अभनपुर कार्यकारी अध्यक्ष श्री थानेश्वर मिरी , सतीश चतुर्वेदी, भूपेंद्र महिलांग एवं समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

