बिलासपुर छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास बाबा के नाम सतनाम संदेश यात्रा बिलासपुर से मस्तूरी मुख्य मार्ग होते हुए कोरबा यात्रा निकाली गई जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार के अगुवाई में निकाली गई
सतनाम संदेश यात्रा के दौरान जगह - जगह यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गुरु घासीदास बाबा के संदेश को लेकर सतनाम संदेश यात्रा की शुरुआत बिलासपुर से लालखदान, दर्रीघाट, किरारी मस्तूरी रिसदा मुलमुला अकलतरा मार्ग होते हुए कोरबा पहुचे इस यात्रा का मकसद जन जन तक गुरु घासीदास बाबा के संदेश, जीवन परिचय, सतनाम धर्म के उपदेश को पहुंचाना था। यात्रा जगह-जगह संदेश यात्रा का स्वागत किया गया। सतनामी समाज एवं समस्त पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत एवं सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में बाबा के संदेश को लेकर सतनाम संदेश यात्रा निकाली जा रही है ।
बाबा के संदेश पूरे चारों ओर गूंज रहा था। हर कोई राह में चलने वाला राहगीर इस यात्रा को देखकर सुखद अनुभव कर रहे थे
सतनामी समाज की एकता, पहचान तथा परम पूज्य बाबा घासीदास का संदेश न्याय के मार्ग में चलना ही था, उसी को सभी आत्मसात करें तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चले। गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि
गुरुघासीदास बाबा जी के बताए हुए मार्ग सत्य और अहिंसा के राह पर चले सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर इस संदेश में हिस्सा लिया है । सभी से आग्रह करना चाहूंगा कि बाबा के बताए हुए मार्ग सत्य और अहिंसा के राह पर चले। यात्रा निश्चित रूप से सर्व समाज में नया क्रांति लाएगी इस कार्यक्रम से सतनामी समाज में सामाजिक जागरूकता आयेगी सतनाम संदेश यात्रा को लेकर पहुँचे कैबिनेट मंत्री जगतगुरू रूद्रकुमार की अगुवाई में सतनाम संदेश यात्रा बिलासपुर से कोरबा तक निकली। मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत दर्रीघाट ,किरारी, मस्तूरी, पेन्ड्री, रिस्दा में भाग्य स्वागत किया उपस्थित समस्त समाज के लोग एवं कांग्रेस के युवा नेता कांग्रेस कार्यकर्ता। इस कार्यक्रम के नेतृत्व कर्ता राजमहन्त राजेश्वर भार्गव जिला पंचायत सभापति कृषि विभाग पूर्व विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, राजकुमार अंचल, भारत खांडेकर, लखन टंडन, ताकेश्वर पाटले, परमेश्वर सुमन, रविन्द्र जायसी, सुभाष टंडन, समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित था।
