संवाददाता रोशनी कोसले अभनपुर
अभनपुर.ग्राम पंचायत मानिकचौरी में आज 11बजे पूर्व मंत्री,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक अभनपुर श्री धनेंद्र साहू जी,जनपद सदस्य श्री मनोहर साहू जी व ग्राम सरपंच श्री बुद्धेश्वर साहू के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमि पूजन किया गया।
जनपद सदस्य मनोहर साहू के मांग पर माननीय विधायक जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर के BMO श्रीमती अमिता झा व विभागीय इंजीनियर को निर्देशित करते हुए भवन निर्माण के साथ अहाता निर्माण भी करने निर्देशित किया।
सरपंच द्वारा मांगपत्र सौपते हुएअन्य विकास कार्य की मांग भी की गई जिसमें सतनाम चौक के पास बाजार शेड,मिनी स्टेडियम प्रमुख है।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री टिकेन्द्र बघेल,अनु.जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के अध्यक्ष पन्ना नवरंगे,सेवादल के मुख्य संगठक हीराचंद रात्रे,विधायक प्रतिनिधि चंद्रहास साहू,हसदा के सरपंच शशिप्रकाश साहू, खड़वा के पूर्व सरपंच जगदीस भारती ,सेक्टर प्रभारी गिरधारी साहू,तुलेश्वर रात्रे,पवन रात्रे,फेरहु राम तारक, पंचायत सचिव जागेश्वर निषाद,पंचगण,स्वास्थ्य विभाग से डॉ अभिषेक मिश्रा,डी. के. साहू,चक्रवर्ती, ANM,स्टाफ नर्स सहित ग्रामीण उपस्थित थे।