धमतरी, 07 मई 2020/ प्रदेश के वाणिज्यिक कर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज सुबह 11 बजे से 1.30 बजे के बीच जिले के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की वीडियो - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 7 May 2020

धमतरी, 07 मई 2020/ प्रदेश के वाणिज्यिक कर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज सुबह 11 बजे से 1.30 बजे के बीच जिले के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की वीडियो

 पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
7999169092

धमतरी, 07 मई 2020/ प्रदेश के वाणिज्यिक कर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज सुबह 11 बजे से 1.30 बजे के बीच जिले के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की वीडियो काॅन्फें्रसिंग के माध्यम से बैठक लेकर जिले में चल रही समसामयिक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सांसद, विधायक सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों के अलावा जिला, अनुभाग तथा ब्लाॅक स्तर के अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत कर समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नोवल कोरोना वायरस कोविद-19 के जिले में संभावित संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की, साथ ही गरीब वर्ग की मदद के लिए काफी संख्या में दानदाताओं के द्वारा आगे आने पर प्रसन्नता जाहिर की है, कि वैश्विक आपदा के इस प्रतिकूल समय में शासन-प्रशासन के साथ जिले की आम जनता ने भी बराबर की सहभागिता निभाई।
जिला कार्यालय में स्थापित वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कक्ष और स्वान कक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से केबिनेट मंत्री ने बारी-बारी से चर्चा कर समीक्षा की। केबिनेट मंत्री श्री लखमा ने आज सुबह 11 बजे से क्रमशः नगरी विधायक डाॅ. लक्ष्मी विधायक, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष श्री नीशु चंद्राकर, नगर निगम धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन, सभापति श्री अनुराग मसीह सहित जनपद स्तर के जनप्रतिनिधियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर जिले की गतिविधियों पर सकारात्मक चर्चा की। इस दौरान प्रभारी मंत्री के द्वारा अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले मजदूरों, विद्यार्थियों को नियमानुसार कोरन्टाइन कर रखे जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। नगरी विधायक ने नगरी क्षेत्र में तेंदुआ के हमले से बच्चे एवं गाय के घायल होने तथा बिजली गिरने से हुई मृत्यु के संबंध में पीड़ित व परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की मांग की। इसके अलावा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महापौर, सभापति के अतिरिक्त ब्लाॅक स्तर के जनप्रतिनिधियों से भी मंत्री श्री लखमा ने चर्चा कर संबंधित क्षेत्र का हालचाल जाना। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ने मनरेगा मजदूरों को अनिवार्य रूप से मास्क और हैण्डवाॅश दिए जाने का निवेदन प्रभारी मंत्री से किया। इसी तरह जनपद पंचायत कुरूद में संयुक्त परिवार से अलग हुए परिवारों को नवीन राशन कार्ड जारी करने, ग्राम पंचायत भाठागांव के सरपंच ने पानी टंकी में बोरवेल स्थापित करने की मांग की। इसी तरह जनपद पंचायत मगरलोड में भी पेयजल की समस्या के निराकरण के संबंध में प्रभारी मंत्री से मांग की। इसी तरह महापौर ने धमतरी में होटल, रेस्टोरेंट खोले जाने की मांग की। इस दौरान नगर पंचायत भखारा के सी.एम.ओ. के द्वारा कचरा वाहन में खाद्यान्न सामग्री का वितरण कराए जाने की शिकायत की गई। इस पर प्रभारी मंत्री ने भखारा सी.एम.ओ. के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
तत्पश्चात् अपराह्न एक बजे कलेक्टर श्री रजत बंसल, एसपी श्री राजभानू तथा डी.एफ.ओ. श्री अमिताभ बाजपेयी से कोरोना वायरस से निबटने की गई आवश्यक तैयारियों के बारे में प्रभारी मंत्री ने पूछा। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि जिले की सभी सीमाओं को सील कर सघन जांच की जा रही है। बाहर राज्यों व जिलों से आने वाले लोगों को कोरंटाइन सेंटर में रखने की जिले में पर्याप्त व्यवस्था है। आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति किए जाने के साथ ही आमजनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दुकानें पर्याप्त समय के लिए खोली जा रही हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि धमतरी जिले में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बेहद सार्थक प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा जिला प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, दानदाताओं और आमजनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा गया है कि जिले में एक भी कोरोना पाॅजीटिव का प्रकरण नहीं आना प्रशासन और आमजनता की सतर्कता और सजगता को निरूपित करता है, किन्तु दूसरे जिलों से आने वाले लोगों को चिन्हांकित कर अनिवार्य रूप से कोरंटाइन कर स्वास्थ्य परीक्षण करना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा, इसलिए जिला प्रशासन ऐसी ही सजगता बनाए रखे।
इसके अलावा उन्होंने मनरेगा मजदूरों की संख्या में वृद्धि करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य स्थल पर मास्क व हैण्डवाॅश की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कार्य स्थल पर पेयजल की अनिवार्य रूप से व्यवस्था करने के निर्देश जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती नम्रता गांधी को दिए। साथ ही नगरीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए जिले में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली। तेंदुपत्ता संग्रहण, महुआ एवं इमली संग्रहण के बारे में पूछे जाने पर डीएफओ ने बताया कि निर्धारित मूल्य पर लघु वनोपज खरीदे जा रहे हैं। नगरी क्षेत्र के गांवों में तेंदुआ आने की खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी मंत्री ने आवश्यक उपाय करने के लिए डीएफओ को निर्देशित किया। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आबकारी अधिकारी सहित अनुविभागीय अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आर्थिक सहायता के प्रकरणों का त्वरित निष्पादन करने के भी निर्देश वीसी के माध्यम से दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री शरद लोहाना, श्री मोहन लालवानी पूर्व विधायक श्री हर्षद मेहता सहित वरिष्ठजन उपस्थित थे।

Post Top Ad