प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा 07 मई को वीडियो काॅन्फे्रंस के जरिए जनप्रतिनिधियों एवं जिले के अधिकारियों से होंगे रू-ब-रूकोविद-19 से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय इत्यादि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर करेंगे चर्चा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 6 May 2020

प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा 07 मई को वीडियो काॅन्फे्रंस के जरिए जनप्रतिनिधियों एवं जिले के अधिकारियों से होंगे रू-ब-रूकोविद-19 से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय इत्यादि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर करेंगे चर्चा


प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा 07 मई को वीडियो काॅन्फे्रंस के जरिए जनप्रतिनिधियों एवं जिले के अधिकारियों से होंगे रू-ब-रू
कोविद-19 से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय इत्यादि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर करेंगे चर्चा
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का 
धमतरी, 06 मई 2020/ प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा 07 मई को जिले के सांसद, विधायक सहित नगरपालिक निगम महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्षों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए रू-ब-रू होंगे। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आयोजित इस वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में कोविद-19 से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय इत्यादि सहित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्यों और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रगति एवं कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कोविद-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए वीडियो काॅन्फ्रंेसिंग आयोजित करने पर बल दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक केबिनेट मंत्री श्री लखमा सुबह 11 से 11.30 बजे तक जिले के तीनों विधायकों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए रू-ब-रू होंगे। इसी तरह सुबह 11.30 से 11.40 बजे तक सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद, सुबह 11.40 से दोपहर 12 बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य दो जिला पंचायत सदस्य और दोपहर 12 से दोपहर 12.20 बजे तक जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य दो-दो जनपद पंचायत सदस्यों से चर्चा करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री लखमा दोपहर 12.20 से 12.40 तक नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर, सभापति, नगरपंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, दो-दो पार्षद, दोपहर 12.40 से एक बजे तक अन्य प्रमुख पदाधिकारियों से रू-ब-रू होंगे।
इसी तरह दोपहर एक बजे से दोपहर सवा बजे तक सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एस.डी.ओ.पी., तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और दोपहर सवा से दोपहर डेढ़ बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य नगरपालिक अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की जाएगी। प्रभारी मंत्री श्री लखमा दोपहर डेढ़ से पौने दो बजे तक वनमण्डलाधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा दोपहर पौने दो से दोपहर दो बजे तक कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए रू-ब-रू 

Post Top Ad