किसान बाजार के पंजीकृत किसानों द्वारा उत्पादित सब्जी एवं फलों को निगम के वार्डवासियों के घरों में पहुंचाया जा रहा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 1 April 2020

किसान बाजार के पंजीकृत किसानों द्वारा उत्पादित सब्जी एवं फलों को निगम के वार्डवासियों के घरों में पहुंचाया जा रहा


किसान बाजार के पंजीकृत किसानों द्वारा उत्पादित सब्जी एवं फलों को निगम के वार्डवासियों के घरों में पहुंचाया जा रहा
कोरोना वायरस (कोविद 19) संक्रमण के खतरे के मद्देनजर लगाए गए लाॅकडाउन में
कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज 07 वाहनों में 35 क्विंटल सब्जी की अपूर्ति की गई

धमतरी 01 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता गांधी, आयुक्त, नगरपालिक निगम तथा नोडल अधिकारी श्री आशीष टिकरिया के मार्गदर्शन में आज से किसान बाजार धमतरी में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना वायरस (कोविद 19) संक्रमण के खतरे के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन में ताजी हरी सब्जियों की आपूर्ति शहर के विभिन्न वार्ड में किया जा रहा है। इसमें किसान बाजार के पंजीकृत किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियों को वाहन के जरिए नगरवासियों के घर तक पहुचाया जा रहा है, ताकि इस आपात स्थिति में खुले बाजार में भीड़ से संक्रमण का खतरा ना रहे।
कृषि तथा उद्यानिकी विभाग से गठित टीम द्वारा सुरक्षा के समुचित उपयों के साथ आज निगम के सोरिद, पंचवटी काॅलोनी, रत्नाबाँधा हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, अमलतास पुरम, आकाश गंगा, कैलाशपति नगर, सदर, बनियापारा, टिकरापारा, महिमासगर वार्ड में 07 वाहनों में 35 क्विंटल सब्जियों की आपूर्ति किया गया। साथ ही फल की भी आपूर्ति उक्त वाहनों के जरिए किया जा रहा है। बताया गया है कि सब्जियों का मूल्य निर्धारण किसान बाजार द्वारा किया जाता है, जिससे आम नागरिकों को उचित मूल्य में ताजी सब्जियां मिल सके और सब्जियों तथा फलों की कालाबाजारी रोकी जा सके। डोर टू डोर सब्जी वितरण के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी श्री कुशवाहा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री मनोज सागर एवं स्टेट ऑफिसर किसान बाजार श्री मुकेश साहू, श्री प्रणय लाल, श्री लोहानी, श्री वाय.एस.तोमर, श्री कमलेश साहू, श्री मनीष मोहन साहू, श्री भिरेन्द्र साहू, श्री बी.एस. मंडावी, श्री ऋतुराज साहू, श्री चेस कुमार सार्वा, श्री अभिषेक तिवारी इत्यादि अधिकारियों का दल बनाया गया है। इसके अलावा दल में गायत्री परिवार के वॉलेंटियर भी शामिल है।    

Post Top Ad