सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर की गई कार्रवाईकोरोना वायरस (कोविद 19) के संक्रमण से बचने के लिए - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 1 April 2020

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर की गई कार्रवाईकोरोना वायरस (कोविद 19) के संक्रमण से बचने के लिए

समाचार
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर की गई कार्रवाई
कोरोना वायरस (कोविद 19) के संक्रमण से बचने के लिए


धमतरी 01 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश अनुसार आज जिले में संचालित किराना दुकानों में आवश्यक वस्तु का मूल्य नियंत्रण, मुनाफाखोरी को रोकने एवं किराना दुकानदारों को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने के लिए गठित दल द्वारा किराना दुकानों की जांच की गई। इस दौरान नगरपालिक निगम क्षेत्र के 12 दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कर्मा चैक धमतरी स्थित देवांश किराना दुकान, कान्हा किराना दुकान, मयंक किराना स्टोर, लालबगीचा के रामूराम नाग किराना दुकान, हटकेशर वार्ड के दिलीप किराना दुकान और रामबाग के नंदनी किराना स्टोर में आलू, प्याज, दाल, शक्कर एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने पर खाद्य औषधि प्रसाधन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसी तरह सूरज मेडिकल स्टोर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर नगरपालिक निगम के अधिकारी द्वारा तीन हजार रूपए जुर्माना किया गया। इस तरह दल द्वारा कुल 14 हजार रूपए की राशि जुर्माना स्वरूप वसूला गया। साथ ही सभी दुकानदारों को सही मूल्य पर सामग्री विक्रय करने तथा उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए दैनिक उपभोग की वस्तुओं का मूल्य प्रदर्शित करने की समझाईश दी गई।  

Post Top Ad