उचित मूल्य पर आवश्यक सामग्री बेचने प्रशासन का सहयोग करेंकलेक्टर ने नगर के व्यापारियों की बैठक लेकर लाॅकडाउन के दौरान मानव सेवा हेतु आगे आने की अपील - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 1 April 2020

उचित मूल्य पर आवश्यक सामग्री बेचने प्रशासन का सहयोग करेंकलेक्टर ने नगर के व्यापारियों की बैठक लेकर लाॅकडाउन के दौरान मानव सेवा हेतु आगे आने की अपील


उचित मूल्य पर आवश्यक सामग्री बेचने प्रशासन का सहयोग करें
कलेक्टर ने नगर के व्यापारियों की बैठक लेकर लाॅकडाउन के दौरान मानव सेवा हेतु आगे आने की अपील
पत्रकार
कैलाश टांडे (  छत्तीसगढ़ का रत्न) 

धमतरी, 01 अप्रैल 2020/ वैश्विक आपदा का पर्याय बन
 चुका नोवेल कोरोना वायरस कोविद-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 25 मार्च से 24 अप्रैल तक लाॅकडाउन (तालाबंदी) का आदेश जारी किया गया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रजत बंसल ने मंगलवार 31 मार्च को दोपहर नगर के थोक किराना व्यापारियों को आहूत कर बैठक ली तथा उनसे आवश्यक सामग्रियों को उचित मूल्य पर बेचने तथा प्रशासन का हरसंभव सहयोग करने की बात कही। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि संकट के आसन्न दौर में सर्वाधिक प्रभाव निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ा है, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। जिनकी आय प्रतिदिन की मजदूरी पर निर्भर करती है। ऐसे लोगों तथा परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है कि कोई भूखा न रहे अथवा जरूरत के सामान आसानी से उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने आगे कहा कि ऐसे दौर में जिला प्रशासन की यह अपेक्षा है कि किसी भी व्यापारी के द्वारा आवश्यक सामग्रियों के दाम अनावश्यक रूप से न बढ़ाते हुए उचित मूल्य पर ही विक्रय करें। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुओं और सामान परिवहन वाले वाहनों को लाॅक डाउन के दौरान प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। इसके बाद भी यदि किसी प्रकार की परेशानी होती है तो संबंधित अधिकारी से तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में नगरवासियों ने निचले तबकों का बढ़-चढ़कर सहयोग किया, यह काफी प्रशंसनीय बात है। उन्होंने पुनः दोहराया कि आमजनता की परेशानियों को देखते किसी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी को हतोत्साहित करने प्रशासन का सहयोग करें और यदि कोई ऐसा करता है तो उनकी जानकारी प्रशासन को अवश्य दें, जिससे उन पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके। इसके पहले, अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल तथा नगर निगम के आयुक्त श्री आशीष टिकरिहा ने व्यवसायियों की समस्याएं सुनीं तथा परस्पर एवं अंतर्विभागीय समन्वय से उनके निराकरण के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान मौजूद व्यापारियों ने जिला प्रशासन को यथासंभव मदद करने तथा शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही आवश्यक सामग्री विक्रय करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ए.एस.पी. श्रीमती मनीषा ठाकुर, खाद्य अधिकारी श्री बी.के. कोरम सहित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Top Ad