नगरपालिक निगम द्वारा मिट्टी के घड़े, गुड्डे-गुड़िया की घर पहुंच सेवा की गई प्रारंभ
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर कुम्हारों की आजीविका की सुरक्षा के लिए
दो दिनों में 13 कुम्हारों द्वारा साढ़े आठ हजार रूपए के सामानों की बिक्री की गई
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
धमतरी, 26 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के कुशल मार्गदर्शन में नगरपालिक निगम धमतरी द्वारा अक्षय तृतीया एवं लॉकडाउन के दौरान गर्मियों में कुम्हारों की आजीविका की सुरक्षा के लिए सुविधा मुहैय्या कराई गई है। इसके तहत कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी के घड़े, गुड्डे-गुड़ियां, सकोरा इत्यादि की ग्राहकों के घर पहुंच सेवा शुरू की गई है। ज्ञात हो कि इन सामग्रियों के पहुंच के लिए विशेष रूप से निःशुल्क वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिससे कुम्हार अपने उत्पाद को रखकर घर-घर ले जा कर बेच सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिनों में ही कुल 13 कुम्हारों ने 8437 रुपए के सामानों की बिक्री होम डिलीवरी के माध्यम से की है। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों में भी कुम्हारों द्वारा निर्मित सामानों के विक्रय की व्यवस्था की गई है। इससे निश्चित ही उनके आजीविका में वृद्धि की संभावना बढ़ेगी।
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...
Saturday, 25 April 2020
Home
खास खबर
नगरपालिक निगम द्वारा मिट्टी के घड़े, गुड्डे-गुड़िया की घर पहुंच सेवा की गई प्रारंभनोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर कुम्हारों की आजीविका की सुरक्षा के लिएदो दिनों में 13 कुम्हारों द्वारा साढ़े आठ हजार रूपए के सामानों की बिक्री की गई