मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत चिन्हांकित हितग्राहियों को 03 अप्रैल से वितरित किया जाएगा सूखा खाद्य पदार्थवितरण के समय स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दिए निर्देश - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 2 April 2020

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत चिन्हांकित हितग्राहियों को 03 अप्रैल से वितरित किया जाएगा सूखा खाद्य पदार्थवितरण के समय स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दिए निर्देश



मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत चिन्हांकित हितग्राहियों को 03 अप्रैल से वितरित किया जाएगा सूखा खाद्य पदार्थ
वितरण के समय स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दिए निर्देश


धमतरी 02 अप्रैल 2020/ जिले में गत 02 अक्टूबर से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत चिन्हांकित हितग्राहियों को 21 दिन के लिए पौष्टिक आहार के रूप में सूखा खाद्य पदार्थ का पैकेट वितरण करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं। इसके तहत 03 अप्रैल से जिले के चिन्हांकित हितग्राहियों के घर सूखा खाद्य पदार्थ का वितरण मीनू अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वितरित किया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने सूखा खाद्य पदार्थ वितरण के समय स्वच्छता एवं सोशल डिस्टेंसिंग इत्यादि का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एम.डी. नायक ने बताया कि शिशुवती माताओं के लिए चावल, गेहूं (आटा), दाल, सोयाबीन बड़ी और गूड़, मुंगफल्ली, फूटा चना, रागी एवं सोंठ से बना लड्डू का वितरण 21 दिन के लिए किया जाएगा। इसी तरह 06 माह से 03 साल तक के हितग्राही बच्चों के लिए चावल, गेहूं (आटा), दाल, सोयाबीन बड़ी और गूड़, मूंगफल्ली, फूटा चना युक्त लड्डू वितरित किया जाएगा।

Post Top Ad