मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत चिन्हांकित हितग्राहियों को आज से वितरित किया जा रहा सूखा खाद्य पदार्थ
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर
धमतरी, 03 अप्रैल 2020/ शासन के निर्देश अनुसार मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत चिन्हांकित हितग्राहियों को अगले 21 दिन के लिए पौष्टिक आहार के रूप में सूखा खाद्य पदार्थ का पैकेट वितरण करने का कार्य आज से जिले में शुरू हो गया है। जिले के चिन्हांकित हितग्राहियों के घर सूखा खाद्य पदार्थ का वितरण मीनू अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर सूखा खाद्य पदार्थ वितरण के समय स्वच्छता एवं सोशल डिस्टेंसिंग इत्यादि का पालन किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एम.डी. नायक ने बताया कि शिशुवती माताओं के लिए चावल 120 ग्राम, गेहूं (आटा) 50 ग्राम, दाल 25 ग्राम, सोयाबीन बड़ी 40 ग्राम और गूड 25 ग्राम़, मुंगफल्ली, फूटा चना, रागी एवं सोंठ से बना लड्डू 25 ग्राम प्रतिदिन के मान से 21 दिन के लिए वितरित किया जा रहा है। इसी तरह 06 माह से 03 साल तक के हितग्राही बच्चों के लिए चावल 30 ग्राम, गेहूं (आटा) 25 ग्राम, दाल 20 ग्राम, सोयाबीन बड़ी 25 ग्राम और गूड़, मूंगफल्ली, फूटा चना युक्त लड्डू 25 ग्राम प्रतिदिन के मान से 21 दिनों के लिए वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा 03 से 06 साल के बच्चों एवं गर्भवती माताओं के लिए सोयाबीन बड़ी 60 ग्राम प्रतिदिन के मान से 21 दिन के लिए वितरित किया जा रहा है। आज धमतरी शहर के विभिन्न वार्डों, धमतरी ग्रामीण सहित नगरी, कुरूद एवं मगरलोड के चिन्हांकित हितग्राहियों को सूखा खाद्य पदार्थ वितरित किया गया। इस कार्य में विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है।