औद्योगिक इकाईयों के लिए दिशा-निर्देश जारी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 23 March 2020

औद्योगिक इकाईयों के लिए दिशा-निर्देश जारी


औद्योगिक इकाईयों के लिए दिशा-निर्देश जारी

धमतरी, 23 मार्च 2020/ कोरोना वायरस की वजह से देश सहित प्रदेश में उत्पन्न स्थितियों के मद्देनजर विभिन्न औद्योगिक संघों के आग्रह पर प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव, श्री मनोज पिंगुआ ने औद्योगिक इकाईयों के संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक इकाई पर निर्भर है कि वे इस संबंध में स्वयं उचित कार्रवाई करें। यदि इकाई का कार्यरत रहना जरूरी हो तो, कर्मचारियों की कम से कम आवश्यक संख्या ही रखी जाए तथा कर्मचारियों को घर से ही कार्य करने की अनुमति दी जाए। साथ ही इस अवधि का पारिश्रमिक एवं वेतन भी दिया जाए। बताया गया है कि किसी भी प्रकार के सामुहिक परिवहन की व्यवस्था नहीं हो और भीड़-भाड़ एकत्र नहीं हो। सभी कर्मचारी आवागमन के लिए निजी वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि व्यवसायिक गतिविधियां, जो कि आवश्यक सेवाओं से संबद्ध है, जैसे कोयला परिवहन इत्यादि पर कोई निषेध नहीं है। साफ तौर पर निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में यात्री परिवहन नहीं किया जाए। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि इसके अलावा औद्योगिक इकाईयों को नियमित सेनेटाइज करने और वहां कार्यरत कर्मियों को साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा नियमित हाथ धोने के निर्देश दिए हैं।  

Post Top Ad