मानव सभ्यता के लिए खतरा है कोरोना वायरस
ज्ञानेश्वर शर्मा
इस पूरे विश्व में मानव जाति पर एक बहुत बड़ा संकट आया है जिसको कोरोना वायरस कहते हैं। जो अपने संक्रमण एवं वायरस से पूरी दुनिया को तबाह कर रहा है। दुनिया के 186 देशों में कोरोना वायरस अपने संक्रमण एवं विषाणु वायरस से कई लोगों की जान ले चुका है। यह कोरोना वायरस तीव्रता से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक महामारी घोषित किया है। यह कोरोना महामारी बेहद खतरनाक है। जिससे पूरी मानव सभ्यता को खतरा है, इस वायरस से अब तक दस हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 22 मार्च 2020 को हमारा भारत देश इस कोरोना वायरस महामारी जंग से लड़ने के लिए एक होकर इसे अपनी राष्ट्रीय मानव सुरक्षा का साथ दिया। पूरे भारत के लोग एक होकर इस संकट से मुकाबला करने को तैयार है, क्योंकि मृत्यु ना जाति, ना क्षेत्र, ना उम्र, ना धर्म, ना राज्य, ना इलाका, ना लिंग, और ना सूरत देखकर आती है।
इसलिए मेरा विनम्र अपील है कि सरकार जो भी कह रही है उसका पालन करे। मैं जानता हूं कि भारत सरकार, स्वास्थ्य महकमा इस बेहद खतरनाक महामारी को भांप चुके हैं। जिस प्रकार विदेश की जनता ने वहां कि सरकारों का साथ दिया उस तरह हम भी अपनी केन्द्र और राज्य सरकार के आदेशों का पालन करें।
मेरा विनम्र आग्रह है इस कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पांच बातों का ख्याल रखें।
आप अपने हाथ बार-बार धोएं, खासने के लिए कोहनी का इस्तेमाल करे, चेहरे को एकदम ना छूएं, आपस में एक दूसरे से तीन फीट की दूरी पर खड़े हो, ज्यादा समय तक घर पर रहे।
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...
Monday, 23 March 2020
मानव सभ्यता के लिए खतरा है कोरोना वायरस ज्ञानेश्वर शर्मा
Tags
# खास समाचार
About Kailash Tande
छत्तीसगढ़ का रत्न समाचार पत्र प्रधान संपादक Name:- Mr.kailash tande
खास समाचार
Labels:
खास समाचार