मनरेगा में अधिकाधिक रोजगार सृजित करने के निर्देश ’’

मगरलोड विकासखंड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी ने की।
समीक्षा बैठक में सीइओ जिला पंचायत ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत कार्य की समीक्षा में सभी तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि मगरलोड विकासखण्ड में मनरेगा के कार्यों में कुल 13000 मजदूर कार्य कर रहे के विरूद्ध प्रति दिवस 25 हजार मजदूर सृजित करें साथ ही ग्राम पंचायत भण्डारवाड़ी में मनरेगा अन्तर्गत कार्यों में मजदूरों को 100 दिवस के कार्य पूर्ण करने हेतु विशेष रूप से पहल करें। ताकि मजदूर अधिक से अधिक कार्य सृजित कर सके।
सीईओ जिला पंचायत ने यह भी कहा कि पंचायतों में मनरेगा अन्तर्गत कार्यों में 50 मजदूरों से कम नहीं होना चाहिए। 5.00 लाख मानव दिवस की प्रति पूर्ति करते हुए प्रतिदिन 25 हजार मजदूरों को कार्य सम्पादित करना सुनिश्चित करें तथा आने वाले 04 माह के लिए सभी पंचायतों में पर्याप्त मात्रा में कार्य स्वीकृत करा लेने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिये। गौठान, चारागाह के कार्य, पौधरोपण के कार्य, तालाब, डबरी के कार्य, ग्रामवासियों के मांग के आधार पर कार्य स्वीकृत कराई जावें। ताकि मनरेगा के अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार प्रदाय किया जा सके।
शासन की ड्रीम प्रोजेक्ट छ.ग. के चार चिन्हारी नरूवा, गरूवा, घुरूवा अऊ बारी के तहत ग्राम पंचायतों में पशुओं के सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतिजाम गौठान के रूप में निर्मित किये गये है। इन गौठानों में शासन के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर गौठान समिति का गठन किया गया है। ताकि गर्मी के दिनों में मवेशी किसानों के फसल को नुकसान न पहंुचाये। गौठान समिति में चरवाहा परिवार के 01 सदस्य को जरूर शामिल की जावे। जिससे कोटना की साफ-सफाई समुचित रूप से हो सके। गौठान समिति को शासन द्वारा दी गई सहयोग राशि भी उपलब्ध कराई जावे। गौठान की साफ-सफाई की व्यवस्था समिति द्वारा सुनिश्चित करावें। योजनान्तर्गत विस्तृत समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने अभी तक निर्माण कार्य के कोई भी कार्य स्वीकृत नहीं कराने वाले पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक पर नाराजगी व्यक्त की गई। अतः उन्हें हिदायत दी गई है कि कार्य स्वीकृत कराकर तत्काल कार्य प्रारंभ करायी जावे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत (ग्रामीण) स्वीकृत शौचालय को अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ ने दिये। 06 माह से 03 वर्ष बच्चें एवं आंगनबाड़ी में जाने वाले बच्चों (03से 06 वर्ष) शिशुवती एवं गर्भवती महिलाओं इन चार प्रवर्ग में जो कुपोषित हैं उनके लिए 14वें वित्त के माध्यम से पोषक आहार की व्यवस्था सुनिश्चित की जावें। जिन पंचायतों में करारोपण की वसूली 50 प्रतिशत से कम है उन पंचायत सचिवों के वेतन रोकने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत मगरलोड को दिये। निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने के कारण ग्राम पंचायत अरौद, बोड़रा एवं करेलीछोटी के सचिव, तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत बोड़रा का वेतन रोकने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये।
जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा आयोजित योजनान्तर्गत समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत के विभागीय अधिकारी, सीईओ जनपद पंचायत, करारोपण अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...
Friday, 6 March 2020
मनरेगा में अधिकाधिक रोजगार सृजित करने के निर्देश ’
Tags
# मगरलोड जनपद पंचायत
About Kailash Tande
छत्तीसगढ़ का रत्न समाचार पत्र प्रधान संपादक Name:- Mr.kailash tande
मगरलोड जनपद पंचायत
Labels:
मगरलोड जनपद पंचायत