, 06 मार्च 2020/ पड़ोसी देश चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद देश के कुछ शहरांे में कोरोना वायरस के संदिग्ध प्रकरण मिलने के मदद्ेनजर छत्तीसगढ़ सरकार भी अलर्ट हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने 05 मार्च को सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंस के ज़रिए कोरोना वायरस के रोकथाम एवं फ्लू से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी जिला अस्पतालो में कम से कम 10 बेड का आईशोलेशन (पृथक) बेड रखने के लिए निर्देश दिये तथा आईशोलेशन वार्ड में सभी आवश्यक लाॅजिस्टीक एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, मास्क, ग्लब्स एवं प्रोटोकाॅल दिशा-निर्देेशा इत्यादि जरुरी संसाधनों का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के कहा गया है। जिले के रैपिड रिस्पोंस टीम, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय करे ताकि कोरोना प्रभावित देश से यात्रा कर आपके जिले में आने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका होम आईशोलेशन एवं सतत् 28 दिनों तक निगरानी किए जाने भी कहा। कोरोना वायरस के सुरक्षा के मद्देनजर जिला स्तर पर होने वाले बडे़ गतिविधियां, जहां पर आम लोगों का जमावड़ा, मेला इत्यादि को आवश्यकता अनुसार स्थगित करने की सलाह दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.डी.के. तुर्रे ने बताया कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जिले के आमजनों को पहले ही सतर्क कर दिया गया है। जिला अस्पताल धमतरी में लाॅजिस्टिक मानक प्रक्रिया के तहत वीटीएम कीट, एन-95 माॅस्क, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण एवं ट्रीपल लेयर माॅस्क का भंडारण किया जा चुका है। जिला अस्पताल के 2 वार्डो में 4 बेड का आईशोलेशन(पृथक) कक्ष की व्यवस्था की गई है तथा 6 वेंटीलेटर जिला अस्पताल में स्थापित हैं। सभी खंड चिकित्सा अधिकारी विकासखंड/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर स्थापित महामारी नियंत्रण कक्षों एवं काम्बेट दलों को सक्रिय कर दिया गया हैं। जिला स्तर एवं शहरी क्षेत्र स्तर पर-1, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर-4, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर-25 काम्बेट टीम का गठन किया जा चुका है। महिला आरोग्य समिति/मितानिनों द्वारा स्लम क्षेत्रो मंे कला और संस्कृति गतिविधियों का आयोजन कर लोगो का जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं। वर्तमान में विदेश यात्रा पर गये व्यक्तियो की जानकारी हेतु राज्य कार्यालय के द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही हैं। बताया गया है कि जिले में कोरोना वायरस के संदिग्ध कोई प्रकरण नहीं मिले हैं। कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं स्वास्थ्य विभाग के साथा समन्वय समिति की कार्यकारिणी संरचना का गठन किया गया है, जो कि विगत माह मे चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलेेंड या अन्य देशो की यात्रा पर गये व्यक्तियों को निगरानी कर स्वास्थ्य विभाग का समन्वयन कर रहे हैं।
