जिला पंचायत धमतरी के स्थायी समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 13 मार्च को
साधारण सभा की बैठक के दौरान
धमतरी, 06 मार्च 2020/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-47(1) के प्रावधानों के तहत जिला पंचायत धमतरी में स्थायी समितियों का गठन किया जाना है। स्थायी समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए आगामी 13 मार्च को साधारण सभा की बैठक आहूत की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी से बताया कि सुबह 10.30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में अधिनियम की धारा-47(2) अनुसार पंाच स्थायी समितियों के अतिरिक्त एक अथवा अधिक समितियों के गठन पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सामान्य प्रशासन समिति, कृषि समिति, शिक्षा समिति, संचार तथा संकर्म समिति तथा सहकारिता और उद्योग समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से स्थायी समितियों के सदस्यों के निर्वाचन की कार्रवाई पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में शुरू की जाएगी।