राज्यपाल सुश्री उइके ने आंगनबाड़ी केंद्र मरादेव के कुपोषित बच्चों को सौंपी कुपोषण टोकरी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 15 March 2020

राज्यपाल सुश्री उइके ने आंगनबाड़ी केंद्र मरादेव के कुपोषित बच्चों को सौंपी कुपोषण टोकरी

राज्यपाल सुश्री उइके ने आंगनबाड़ी केंद्र मरादेव के कुपोषित बच्चों को सौंपी कुपोषण टोकरी

धमतरी, 15 मार्च 2020/ प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने अपने दो दिवसीय धमतरी प्रवास के दौरान आज आंगनबाड़ी केंद्र मरादेव (गंगरेल) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज अपराह्न आंगनबाड़ी केंद्र मरादेव पहुंचकर नौनिहाल बच्चों से संक्षिप्त भेंट की तथा उनसे चर्चा भी की। इस अवसर पर केन्द्र में मौजूद 03 कुपोषित बच्चे हर्षिता, दुलेश और उर्वशी व 02 एनीमिक महिला श्रीमती प्रतिभा, श्रीमती सोहद्रा को सुपोषण टोकरी राज्यपाल ने अपने हाथों से भेंट किया गया तथा खानपान पर ध्यान देने की नसीहत दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने राज्यपाल सुश्री उइके को जानकारी दी कि सुपोषण अभियान में जिले के कुपोषित व एनीमिक महिलाओ को प्रतिदिन गरम भोजन व अँडा दिया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा, पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री नायक प्रमुख रूप से उपस्थित 

Post Top Ad