सभी विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करें: उपासने - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 15 March 2020

सभी विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करें: उपासने


छत्तीसगढ़

सभी विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करें: उपासने



 


 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानन्द उपासने ने कहा कि प्रदेश शासन लगातार माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का क्रियान्वयन न कर अपनी हठधर्मिता व तानाशाही पूर्ण रवैया को प्रदर्शित कर रहा है तथा न्यायालय की शरण लेकर न्याय प्राप्त करने वालों को प्रताड़ित कर रही है। ऐसे ही अनेक प्रकरणों में प्रदेश के  अधिकारियों व कर्मचारियों के हित में वर्षों से पदोन्नति पर लगी रोक हटाते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि वह तत्काल रोकी गयी सामान्य पदोन्नतियां तत्काल प्रारम्भ करे। इस पर महाधिवक्ता की स्पष्ट राय के बावजूद भी आज तक प्रदेश के विभिन्न विभागों के साथ ही मंत्रालयीन अधिकारी व कर्मचारी पदोन्नत नहीं किये जा रहे जिससे वे पदोन्नति से वंचित हो गए हैं, जिससे पूरे प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों में शासन के प्रति घोर असन्तोष व आक्रोश व्याप्त है तथा शासन की हठधर्मिता के चलते वे अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं, जिससे आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपासने ने प्रदेश शासन से मांग की है कि अधिकारी व कर्मचारियों के हितों में अपनी हठधर्मिता को छोड़ उच्च न्यायालय के दिये गए निर्देशों का तत्काल पालन कर मंत्रालय सहित प्रदेश के सभी विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया नियमानुसार प्रारम्भ की जावे अन्यथा शासन के खिलाफ कभी भी आक्रोश फुट सकता 

Post Top Ad