उल्लेखनीय स्वरोजगारमूलक कार्य करने वाले तीन समूहों को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रूपए ईनाम की घोषणा की
गंगरेल में पर्यटन सूचना केंद्र का किया उद्घाटन
धमतरी, 15 मार्च 2020/ प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने अपने दो दिवसीय धमतरी प्रवास के दौरान आज गंगरेल में पर्यटन सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने गंगरेल ग्राम पंचायत में पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे तीन स्वसहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात की तथा उनके कामों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि उक्त समूहों के द्वारा लोकल कैंटिन संचालन के अलावा अन्य गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। गंगरेल ग्राम पंचायत की ग्रीन आर्मी की महिलाओं, स्व सहायता समूह की महिलाओं और जबर्रा ग्राम पंचायत से आए समूह के ग्रामीणों से भेंट की। राज्यपाल ने समूह द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों कार्यों की सराहना भी की। यहां के स्व सहायता समूह की महिलाएं लोभान, अगरबत्ती, हेंडमेड सोप, मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त कर 40 हजार रूपए तक की आय अर्जित कर रहीं हैं। इसके पहले उन्होंने गंगरेल ग्राम पंचायत की ग्रीन आर्मी की महिलाओं से भी सौजन्य भेंट की तथा स्वच्छता और ओडीएफ की दिशा में किए जा रहे नवाचारों की तारीफ की। उक्त महिलाओं के द्वारा स्वहस्त निर्मित वस्तुओं की टोकरी राज्यपाल को भेंट की गई। इनमें श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती नंदरानी साहू नई दिशा स्वयं सहायता समूह गंगरेल, श्रीमती धलेन्द्री निषाद जय लक्ष्मी समूह गंगरेल, श्रीमती सरस्वती साहू शिव शक्ति समूह गंगरेल और श्रीमती रूखमणी ध्रुव साधना समूह मरादेव सम्मिलित हैं।
इसके बाद राज्यपाल सुश्री उइके ने ग्राम पंचायत जबर्रा के लोगों से भी मुलाकात की। इस ग्रुप द्वारा जबर्रा पहुंच रहे पर्यटकों को वहां की जानकारी उपलब्ध कराने के अलावा अन्य स्थानों का परिचय कराया जा रहा है। इस मौके पर राज्यपाल द्वारा गंगरेल में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी, प्रमुख रूप से उपस्थित
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...
Sunday, 15 March 2020
Home
खास खबर
उल्लेखनीय स्वरोजगारमूलक कार्य करने वाले तीन समूहों को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रूपए ईनाम की घोषणा कीगंगरेल में पर्यटन सूचना केंद्र का किया उद्घाटन